Realme 14 Pro Series Launch Price: Realme ने ऑफिशियल तौर पर भारत में अपनी नेक्स्ट GEN Realme 14 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो डिवाइस Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ को पेश किया है। फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस सीरीज में कई ऐसे प्रीमियम फीचर्स हैं जो आपको महंगे सैमसंग और एप्पल आईफोन में भी नहीं मिलते। फोन में एक ऐसा कलर चेंजिंग बैक पैनल है जो एप्पल के सबसे महंगे आईफोन में भी नहीं है और न ही आपको ऐसा कुछ सैमसंग में मिलता है। चलिए फोन के बाकी फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं…
Realme 14 Pro की कीमत
नई Realme 14 Pro सीरीज भारत में लॉन्च हो चुकी है और इसकी कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है, लेकिन बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 22,999 रुपये हो जाती है। फोन की पहली सेल 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे से लाइव होगी। Realme 14 Pro के 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है और 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। बैंक ऑफर के साथ फोन की कीमतें क्रमशः 22,999 रुपये और 24,999 रुपये हो जाती हैं।
Realme 14 Pro+ की कीमत
वहीं इस सीरीज के प्लस डिवाइस की कीमत 29,999 रुपये है जिसमें आपको 8GB+128GB वैरिएंट मिलता है। जबकि 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। सीरीज के टॉप वैरिएंट 12GB+256GB की कीमत 30,999 रुपये है। कंपनी फोन पर 4,000 रुपये तक के बैंक ऑफर दे रही है।
कलर बदलने वाला रियर पैनल
Realme ने ऑफिशियल तौर पर अपनी Realme 14 Pro सीरीज के डिजाइन का खुलासा कर दिया है, जिसमें कलर बदलने वाला रियर पैनल पेश किया गया है, जो ब्रांड के लिए पहली बार है। फोन 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने पर रियर पैनल के कलर को बदल लेता है, जो नीले रंग के नए शेड्स में बदल जाता है।
Realme 14 Pro के स्पेक्स
सीरीज के बेस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। यह एक क्वाड-कर्व डिस्प्ले के साथ आता है जो 4500nits की ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह मॉडल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी 5G चिपसेट से लैस है, जो 8GB रैम के साथ आता है। यह Realme UI 6.0 OS पर चलता है, जो Android 15 पर बेस्ड है। डिवाइस में 45W SUPERVOOC चार्जिंग स्पीड के साथ 6000mAh की बैटरी है। कैमरे के मामले में Realme 14 Pro में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Realme 14 Pro Plus के स्पेक्स
Realme 14 Pro+ क्वाड-कर्व्ड 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए 1.5K रिज़ॉल्यूशन ऑफर करता है, जो फ्लैगशिप जैसा दिखने के लिए स्लिम बेजेल्स ऑफर करता है। फोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट से लैस है और Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। डिवाइस में 6000mAh की दमदार बैटरी है और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Pro+ वेरिएंट में 50-मेगापिक्सल के Sony IMX896 प्राइमरी कैमरे और 50-मेगापिक्सल के पेरिस्कोप लेंस है, जो एडवांस फोटोग्राफी ऑफर करता है। इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल रहा है।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
43 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
22 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines