Realme 14 Pro Lite 5G Lunch: Realme ने बिना किसी बड़े इवेंट के Realme 14 Pro Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ के साथ कल्ब किया गया है, लेकिन मिड-रेंज सेगमेंट में आता है। इस फोन में Android 15 के साथ HyperImage+ AI कैमरा सिस्टम दिया गया है। आइए इस फोन की कीमत, फीचर्स और दूसरी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
Realme 14 Pro Lite 5G की कीमत
Realme 14 Pro Lite 5G की 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इस डिवाइस में दो स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। हालांकि, ये कीमत लॉन्च प्राइस से 4000 रुपये तक कम है।
वेरिएंट
डिस्काउंट प्राइस
ऑरिजनल कीमत
उपलब्धता
कलर ऑप्शन
ईएमआई ऑप्शन
8GB + 128GB
₹21,999
24,999 रुपये
Flipkart, Realme वेबसाइट
Glass Purple, Glass Gold
No-Cost EMI उपलब्ध
8GB + 256GB
₹23,999
29,999 रुपये
Flipkart, Realme वेबसाइट
Glass Purple, Glass Gold
No-Cost EMI उपलब्ध
Realme 14 Pro Lite 5G के नए फीचर्स
इस मॉडल में कंपनी ने कई अलग और खास फीचर दिए हैं। बता दें कि Realme 13 सीरीज में कोई Pro Lite मॉडल नहीं था, लेकिन Realme 14 सीरीज में इसे जोड़ा गया है।
Realme 14 Pro Lite के साथ कंपनी ने ब्राइट डिस्प्ले को ध्यान में रखा है। इसका डिस्प्ले Realme 14 Pro+ से ज्यादा ब्राइट है।
14 Pro Lite में HyperImage+ AI फीचर्स दिए गए हैं, जिससे बेहतर बोकेह इफेक्ट, नाइट मोड और नेचुरल स्किन टोन मिलता है।
इसके अलावा, इस डिवाइस में Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 में NextAI फीचर्स दिए गए हैं। इससे आप फोटो से ऑब्जेक्ट्स या लोगों को हटा सकते हैं।