Upcoming Smartphones: क्या आप भी इन दिनों एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा रुकिए! क्योंकि Realme और रेडमी जल्द ही मार्केट में अपने नए दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। Realme कि बात करें तो, मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर से लैस Realme 11 सीरीज इस साल मई में लॉन्च हुई थी। इसके बाद अब चीनी स्मार्टफोन ब्रांड नए Realme 12 सीरीज के स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है। दूसरी तरफ Redmi का K70E मार्केट में आने वाला है। आइये दोनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वीडियो से भी जानें Upcoming Smartphones
Realme के तीन स्मार्टफोन होंगे लॉन्च
लीक्स में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार Realme 12 सीरीज के तहत कंपनी Realme 12, Realme 12 Pro और Redmi 12 Pro+ को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। सभी फोन्स के पहले ही स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। कहा जा रहा है कि ये नए स्मार्टफोन लेटेस्ट क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होंगे। Realme 12 Pro+ में 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलने की उम्मीद है।
Realme 12 सीरीज के फीचर्स
Realme 12 सीरीज स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC पर चलेगी। नए मिड-रेंज 5G मोबाइल चिपसेट में 2.63GHz की प्राइम सीपीयू स्पीड, 2.4GHz तक की स्पीड वाले तीन परफॉर्मेंस कोर और 1.8GHz पर क्लॉक किए गए चार कोर मिलने वाले हैं। इसके अलावा Realme 12 Pro+ में 64-मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं Realme 12 Pro में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ Sony IMX709 सेंसर मिलेगा वाला है।
इस वीडियो से जानें Upcoming लॉन्च के बारे में
Redmi K70E भी मार्केट में जल्द देगा दस्तक
दूसरी तरफ Redmi K70E मार्केट में आने वाला है। जो Redmi K60E का एक अपग्रेड होगा। हालांकि कंपनी इसे पहले चीन में लॉन्च करेगी। इसके बाद भारत में इस स्मार्टफोन के आने की उम्मीद है। पिछली सीरीज की तरह, आगामी Redmi K70 लाइनअप के भी तीन मॉडल आने की बात कही जा रही है। कंपनी इस सीरीज में Redmi K70E, Redmi K70 और L70 Pro को लॉन्च कर सकती है। आगामी बेस Redmi K 70 मॉडल के बारे में लीक डिटेल्स हाल ही में ऑनलाइन सामने आए हैं। अब, कंपनी ने Redmi K70E के कई फीचर्स को टीज किया है।
Redmi K70E के फीचर्स
लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक आगामी हैंडसेट में 6.67-इंच 1.5K (2,712 x 1,220 पिक्सल) OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8300-अल्ट्रा SoC प्रोसेसर का यूज किया जा सकता है। साथ ही ये मॉडल्स 16GB तक LPDDR5x रैम और UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
4 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
7 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
8 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines