Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ 5G मई में होगा भारत में लॉन्च! पहले ही लीक हुईं ये डिटेल्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme 11 Series Launch Date Price in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने 27 मई, गुरुवार को पुष्टि की कि वो 10 मई को चीन में रियलमी 11 प्रो सीरीज लॉन्च करेगी। इस सीरीज रियलमी 11 प्रो 5जी और रियलमी 11 प्रो+ 5जी शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें रियलमी 11 प्रो सीरीज की इसी महीने भारत में लॉन्चिंग की बात हुई है।
कहा जा रहा है कि रियलमी नार्जो 55 के अलावा रियलमी 11 5जी सीरीज भी पेश हो सकती है। प्राइसबाबा की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाला से दावा किया गया है कि रियलमी 11 प्रो सीरीज चीन में लॉन्च होने के तुरंत बाद भारत में भी लॉन्च होगी। आइए रियलमी 11 5जी सीरीज की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
रिपोर्ट की मानें तो रियलमी 11 5जी भारत में मई में पेश हो सकता है। इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में पीछे की तरफ एक सेंटर में गोलाकर कैमरा मॉड्यूल मिलने की उम्मीद है। इसमें सेल्फी कैमरा टॉप पर ऊपरी-बाएं कोने पर एक पंच-होल कटआउट के साथ हो सकता है। इसके टॉप पर Realme UI 4.0 के साथ Android 13 को बूट करने की भी उम्मीद है।
रियलमी 11 प्रो 5जी और रियलमी 11 प्रो प्लस 5जी में कुछ-कुछ विशेषताएं एक जैसी हैं। दोनों में 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले है। दोनों में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7000-सीरीज चिपसेट द्वारा संचालित होने की भी उम्मीद है।
रियलमी 11 प्रो+ 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने की उम्मीद है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का तीसरा कैमरा सेंसर शामिल होगा। जबकि, रियलमी 11 प्रो 5जी में 100MP का प्राइमरी सेंसर के साथ दो अन्य 2MP सेंसर रियर कैमरा होने की उम्मीद है। दोनों मॉडल में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
रियलमी 11 प्रो 5जी और रियलमी 11 प्रो प्लस में 5,000mAh की बैटरी यूनिट होने की भी उम्मीद है। हालांकि, दोनों में चार्जिंग सपोर्ट अलग-अलग होगा। रियलमी 11 प्रो 5जी में 67W फास्ट चार्जिंग और रियलमी 11 प्रो प्लस 5जी में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रियलमी 11 प्रो 5जी भारत में 8 जीबी रैम + 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। जबकि इसका प्रो वर्जन भारत में 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। दोनों मॉडल चीन में तीन कलर ऑप्शन्स- एस्ट्रल ब्लैक, ओएसिस ग्रीन और सनराइज बेज में आ सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: