Realme 11 Series: रियलमी ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन रियलमी नार्जो एन55 को भारतीय बाजार में पेश किया था। अब कंपनी अपनी Realme 11 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। ब्रांड ने इसकी लॉन्चिंग डेट की भी पुष्टि कर दी है। रियलमी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि 11 सीरीज मई में चीन में लॉन्च होगी। हालांकि, उसने सटिक लॉन्चिंग डेट और इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर उपलब्ध इमेज ने Realme 11 Pro में राउंड कैमरा मॉड्यूल होने का खुलासा किया है।
Realme 11 Series
TENAA सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि Realme 11 और Realme 11 Pro+ 6.7-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले के साथ आएंगे। संभावना है कि प्रो मॉडल कर्व्ड स्क्रीन के साथ आ सकते हैं। दोनों फोन के मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 SoC द्वारा संचालित होने की उम्मीद है जो 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज के साथ जुड़े होंगे। डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलने की संभावना है।
और पढ़िए – Flipkart पर बंपर ऑफर, 10 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा 12 जीबी रैम वाला Oppo के 5G फोन!
Realme 11 और Realme 11 Pro+ में 5000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (वेनिला प्रो वर्जन पर 33) मिल सकता है। हालांकि, चीन की 3C लिस्टिंग से पता चला है कि फोन्स 100W और 67W चार्जिंग स्पीड के साथ दस्तक देंगे। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर रियलमी फोन्स में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः 108MP कैमरा वाला OnePlus का नया स्मार्टफोन मात्र 1,499 रुपये में, यहां से जल्द खरीदें
कैमरा
कैमरे की बात करें तो Realme 11 Pro में 100MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर होगा। दूसरी ओर, Realme 11 Pro + में 200MP का मेन कैमरा के साथ 8MP का सेकेंडरी लेंस और 2MP का तीसरा सेंसर होने की संभावना है। फिलहाल रियलमी के इन स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों इसके कुछ और प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो सकता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
AirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
49 mins agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
5 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines