Realme 11 Pro+ Launch Date: रियलमी अपनी 11 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने घोषणा की है कि 11 सीरीज को चीन में 10 मई को पेश करेगी। इसमें रियलमी 11 Pro+ मॉडल भी शामिल होगा, जो सीरीज का टॉप एंड मॉडल होगा। लॉन्च से पहले रियलमी 11 प्रो के बारे में जानकारियां आती रही है। अब, आधिकारिक टीजर से इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चला है। डिवाइस 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आएगा। चलिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन पर एक नजर डालते हैं…
Realme 11 Pro+: 5,000mAh की बैटरी से होगा लैस
लेटेस्ट टीजर से रियलमी 11 प्रो+ की बैटरी का पता चलता है। टीजर के मुताबिक, अमपकमिंग स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी से लैस होगा। यह बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी, जो कि 10 सीरीज मॉडल पर 67W फास्ट चार्जिंग से काफी अधिक है। इसके अलावा, टीजर पोस्टर इमेज से फोन के वजन का भी पता चलता है। यह डिवाइस 183 ग्राम भारी होगा।
ये भी पढ़ेंः POCO 51 पर ऑफर्स की भरमार! 7 हजार नहीं बल्कि सिर्फ इतने रुपये में खरीदने का मौका
Realme 10 Pro+ के मुकाबले जल्दी होगा चार्ज
बता दें कि, रियलमी 11 प्रो प्लस को मार्केट में पहले मौजूद Realme 10 Pro+ के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। 10 प्रो प्लस में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो फोन की बैटरी को 17 मिनट में 0 से 17 प्रतिशत चार्ज कर देता है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि 100W चार्जर से रियलमी 11 प्रो प्लस को कम समय में चार्ज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः लॉन्च से पहले Nothing Phone (2) के स्पेसिफिकेशन लीक, इस दिन दे सकता है दस्तक
मिलेगा 12 जीबी रैम
हुड के तहत, 11 प्रो + मॉडल मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 एसओसी से लैस होगा जिसे 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। डिवाइस के रियर में 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो संभावना है कि डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलेगा। साथ ही इसका लुक भी शानदार है। लॉन्च के दौरान इसके अन्य खासियतों से पर्दा उठेगा।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
3 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
5 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
7 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines