मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकता है Realme 11 Pro स्मार्टफोन, Redmi Note 12 को देगा टक्कर
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Realme 11 Pro: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने हाल ही में Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। डिवाइस को बाजार में खूब पसंद किया जा रहा है। अब रेडमी के इसी फोन को टक्कर देने रियलमी अपने Realme 11 Pro सीरीज को पेश करने की योजना पर काम कर रही है। हाल ही में इस फोन को ब्लूटूथ एसआईजी पर देखा गया था और अब रियलमी के दो अपकमिंग स्मार्टफोन को टीकेडीएन सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। जिससे कहा जा रहा है ये फोन्स रियलमी 11 लाइनअप का हिस्सा हो सकते हैं।
मॉडल नंबर RMX3771 और RMX3741 वाले दो रियलमी डिवाइस को TKDN सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। इसमें RMX3771 Realme 11 Pro 5G हो सकता है। वहीं, RMX3741 के मार्केटिंग नाम पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।
Realme 11 Pro धांसू फीचर्स से होगा लैस
रियलमी 11 Pro 5G बाजार में सबसे अधिक मांग वाले स्मार्टफोन में से एक हो सकता है। कंपनी इस फोन को धासू प्रोसेसर, धाकड़ कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश कर सकती है।
रियलमी बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च करते रहती है। कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 10 प्रो 5जी है, जिसे ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फोन में 6.72-इंच 120Hz LCD डिस्प्ले, एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी के इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी पैक ऑफर करती है और यह 33W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट ट्विन स्टीरियो स्पीकर, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: