Realme 11 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, इन फीचर्स के साथ आ रहे हैं दो स्मार्टफोन
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme 11 Pro Series Launch Date in India: पिछले हफ्ते रियलमी ने अपना नया फोन पेश किया था, जिसे रियलमी 11 प्रो सीरीज के तहत पेश किया गया था। इस सीरीज में शामिल रियलमी 11 प्रो (Realme 11 Pro) और रियलमी 11 प्रो प्लस (Realme 11 Pro+) फोन भारत में भी लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी की ओर से इसकी पुष्टी कर दी गई है। हालांकि, अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन जून में इस पेश करने की पुष्टी कर दी गई है।
Realme India ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ऐलान किया है कि वो अपने रियलमी 11 प्रो सीरीज को जून में लॉन्च करेगा। साथ ही ये भी कहा कि लॉन्च की अपडेट के लिए यूजर्स ‘नोटिफाई मी’ बटन पर क्लिक कर सकते है। चीन में पहले से ही रियलमी 11 प्रो सीरीज है जिससे पता लगाया जा सकता है कि फोन में क्या-क्या मिल सकता है। जारी किए गए टीजर से ये भी पुष्टि होती है कि रीयलमे 11 प्रो + भारत में लॉन्च होगा क्योंकि फोन के 200 एमपी कैमरा सेंसर पर प्रकाश डाला गया है।
रीयलमे 11 प्रो + को चीन में करीब 24,900 रुपये की शुरुआत कीमत के साथ पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 33,200 रुपये तक जाती है। जबकि, Realme 11 Pro की शुरुआती कीमत करीब 21,300 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 27,300 रुपये है। भारत में भी ये फोन इन्हीं कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है।
Something "Pro" is happening in June. What kind of innovation do you think the #realme11ProSeries5G will have? Comment below to show your opinion. #realmeNumberSeries
Know more: https://t.co/OEfTLTj466 pic.twitter.com/cerjLUfmUu
— realme (@realmeIndia) May 16, 2023
रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस में लगभग सभी फीचर्स एक जैसे हैं लेकिन फोन का कैमरा अलग-अलग है। रियलमी 11 प्रो में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है। जबकि, रियलमी 11 प्रो प्लस में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर है। रियलमी 11 प्रो के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा और रियलमी 11 प्रो + में 32MP का फ्रंट कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: