200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Realme 11 Pro+ की दमदार एंट्री, जानें कीमत-फीचर्स
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Realme 11 Pro+ Launch Price In India: रियलमी ने आज यानी 8 जून को भारत में अपनी 11 प्रो सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इस लाइनप में दो स्मार्टफोन रियलमी 11 Pro+ और रियलमी 11 Pro को पेश किया है। दोनों फोन धांसू फीचर्स से लैस हैं। यहां हम रियलमी 11 प्रो + के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देंगे।
इस स्मार्टफोन को स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें एक 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और एक 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिपसेट द्वारा संचालित है। इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
इस डिवाइस की स्क्रीन 2160 PWM डिमिंग और 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गैमट भी ऑफर करती है। डिस्प्ले में कवर्ड एज हैं और स्क्रीन के टॉप पर एक पंच होल सेल्फी कैमरा कटआउट है। यह हाई 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, एचडीआर10+ और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।
यह भी पढ़ेंः 12GB रैम, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Realme 11 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 23,999 रुपये से शुरू
कंपनी इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी पैक दे रही है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS पर आधारित Realme UI 4.0 पर चलता है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, स्टीरियो स्पीकर और हाई रेस ऑडियो सर्टिफिकेशन हैं।
अब, अंत में इस पावरफुल स्मार्टफोन में मिलने वाले कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। जिसमें 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल के मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
जैसा कि ऊपर बताया कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसमें 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। इसे एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बेज और ओएसिस ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। यह बिक्री के लिए 15 जून 2023 से उपलब्ध होगा।
बताते चलें कि Realme 11 Pro+ और Realme 11 Pro आज (8 जून 2023) को शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक अर्ली एक्सेस सेल के लिए उपलब्ध होगा, जहां ग्राहक 2,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यानी यह फोन आज केवल 2 घंटे के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: