Realme 11 Pro 5G Sale Begins Today: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी इंडिया ने भारत में अपना लेटेस्ट 5जी फोन पेश किया है, जो लॉन्च से पहले ही काफी सुर्खियों में रहा है। जबकि, लॉन्च होने के बाद भी रियलमी 11 प्रो 5जी सीरीज काफी चर्चाओं में है। इसमें रियलमी 11 प्रो 5जी और रियलमी 11 प्रो प्लस 5जी शामिल है।
लॉन्च के कुछ दिन बाद ही कंपनी ने अपने रियलमी 11 प्रो 5जी को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया है। इस पर अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसका फायदा उठाकर आप सस्ते में फोन को खरीद सकेंगे। बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के बाद इसकी कीमत काफी कम हो सकती है। आइए रियलमी 11 प्रो 5जी पर मिल रहे ऑफर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Realme 11 Pro 5G Sale Start in Flipkart India
भारत में रियलमी 11 प्रो 5जी के दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन- 8GB + 128GB और 8GB + 256GB पेश किया गया है। इसके 8GB + 128GB की कीमत 25,999 रुपये है। जबकि, 8GB + 256GB की कीमत 27,999 रुपये है। इन दोनों फोन को ऑफर्स के जरिए सस्ते में बेचा जा रहा है, जिनका फायदा उठाकर आप इन्हें सस्ते में खरीद सकते हैं।
Realme 11 Pro 5G Flipkart Sale Deals
फ्लिपकार्ट पर रियलमी 11 प्रो 5जी का 8GB + 128GB वेरिएंट 25,999 रुपये की जगह 23,999 रुपये में लिस्टेड है। जबकि, 8GB + 256GB वेरिएंट 27,999 रुपये की जगह 24,999 रुपये में लिस्टेड है। दोनों फोन 2000 रुपये की छूट के साथ लिस्टेड है। इसका मतलब ये हुआ कि आप बिना ऑफर्स को अप्लाई किए सीधे 2000 की छूट में फोन ले सकते हैं।
Realme 11 Pro 5G Bank Offers
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक है। जबकि, एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर ₹1500 की छूट और एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर ₹1500 की छूट शामिल है। ऐसे में अगर आप इनमें से किसी भी कार्ड को यूज करेंगे तो 1500 रुपये की छूट पा सकेंगे।
Realme 11 Pro 5G Exchange Offer
सबसे ज्यादा छूट आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए पा सकेंगे। फ्लिपकार्ट पर रियलमी 11 प्रो 5जी का 128 जीबी वेरिएंट 22,800 रुपये के एक्सचेंज छूट के साथ हैं। जबकि, इसके टॉप मॉडल 256 जीबी वेरिएंट पर 24,050 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
6 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
23 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines