Realme 11 Pro 5G Launch Date: रियलमी अपने किफायती स्मार्टफोन के लिए अक्सर चर्चाओं में रहता है। इस बार कंपनी ने अपने आगामी फोन के कारण सुर्खियां बटौरना शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टी कर दी गई है कि वो जून में रियलमी 11 प्रो 5जी सीरीज को भारत में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, लॉन्च डेट अभी तक अज्ञात है।
रियलमी 11 प्रो 5जी सीरीज में रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो+ को जोड़ा जाएगा, जिसके बारे में कुछ स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टी हो गई है। जबकि, फोन के बारे में अभी काफी कुछ छुपा हुआ है। हालांकि, लीक के जरिए फोन की लगभग सभी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः iQOO Neo 7 Pro होगा जल्द भारत में लॉन्च, जान लें कीमत से लेकर सबकुछ…
Realme 11 Pro 5G Launch Date (Leaked)
एक भारतीय टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने कुछ दिन पहले ही आगामी रियलमी 11 प्रो को लेकर दावा की है कि फोन जून के शुरुआती हफ्तों में लॉन्च होगा। टिपस्टर ने अपने आधिकारिक अकाउंट से लॉन्च डेट भी साझा की है, जिससे पता चलता है कि फोन 8 जून 2023 को लॉन्च हो सकता है।
रियलमी 11 प्रो 5जी के अलावा रियलमी 11 प्रो+ और रियलमी बड्स एयर 5 प्रो टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स भी 8 जून को पेश हो सकता है। हालांकि, अभी लॉन्चिंग डेट की जानकारी लीक से ही सामने आई है कंपनी ने इसकी कोई पुष्टी नहीं की है।
Realme 11 Pro 5G Series Specs (Leaked)
जानकारी के लिए बता दें कि भारत में आने से पहल रियलमी 11 प्रो सीरीज चीन में उपलब्ध है, जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा लगया जा सकता है। चीन में मौजूद रियलमी 11 प्रो सीरीज 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,412 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले के साथ है।
रीयलमे 11 प्रो में 100 मेगापिक्सेल के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। जबकि, रीयलमे 11 प्रो प्लस में 200 मेगापिक्सेल के साथ ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप है। दोनों फोन 5,000mAh बैटरी के साथ है। हालांकि, चार्जिंग सपोर्ट अलग-अलग है। इसके Realme 11 Pro मॉडल में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। जबकि, Realme 11 Pro Plus में 100W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़ेंः Oppo Reno 10 Series की लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन का खुलासा, कीमत भी आई सामने
Realme 11 Pro 5G Series Price (Leaked)
वहीं, अगर भारतीय कीमत की बात करें तो इसके बारे में भी पहले ही डिटेल्स लीक हो गईं हैं। रियलमी 11 प्रो को तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है, जो 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में होंगे।
इसका टॉप मॉडल रियलमी 11 प्रो प्लस दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसे 8GB + 256GB और 12GB + 256GB ऑप्शन के साथ होगा। इनकी कीमत 30 से 40 हजार के बीच हो सकती है। फिलहाल, इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
4 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
5 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
8 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines