Realme 10 Series: रियलमी 10 सीरीज के लॉन्च की खबरें काफी समय से चल रही थीं, लेकिन अब कंपनी ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इसकी लॉन्चिंग डेट की घोषणा की है। कंपनी इस सीरीज के कई स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
Realme 10 Series Launch Date
रियलमी ने अपने आधिकारिक ग्लोबल ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर इसकी लॉन्चिंग डेट की घोषणा की है। कंपनी अपनी रियलमी 10 सीरीज को 9 नवंबर 2022 को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस सीरीज में मिलने वाले कुछ फीचर्स की जानकारी भी एक वीडियो के जरिए दी है। इस फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
कंपनी ने कहा कि इस सीरीज में MediaTek Helio G99 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया जाएगा। इस सीरीज में 211 फीसदी ज्यादा डेंसिटी के साथ 6एनएम प्रोसेस टेक्नोलॉजी और प्रोसेसर होगा। इस वीडियो में ये भी बताया गया है कि इस सीरीज में एक साथ 18 ऐप चलाए जा सकते हैं।
Realme 10 4G Specifications
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस सीरीज का 4जी स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 90 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इस फोन में फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 360 हर्ट्ज़ का टच सैंपलिंग रेट मिल सकता है।
इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी99 ऑक्टा कोर प्रोसेसर भी हो सकता है। यह फोन 4 जीबी और 8 जीबी रैम मॉडल के साथ आ सकता है। फोन में 128 जीबी या 256 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है। यह फोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 के साथ पेश किया जा सकता है।
Realme 10 4G Camera and Battery
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। इस फोन में 50 एमपी का मेन बैक कैमरा और दूसरा मैक्रो या डेप्थ कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जिसके लिए कंपनी को 33 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
3 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
10 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
11 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines