RBI New AI Tool MuleHunter.ai : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने डिजिटल फ्रॉड और खच्चर खातों की समस्या को खत्म करने के लिए MuleHunter.ai नाम का एक एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल पेश किया है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने जानकारी दी है कि यह AI-बेस्ड सिस्टम RBI की ऑग्ज़ीलियरी यूनिट, रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) द्वारा तैयार किया गया है। यह मॉडल बैंकों को खच्चर खातों की पहचान करने और उनके संचालन को कंट्रोल करने में मदद करेगा, जिससे फाइनेंशियल फ्रॉड के मामलों में कमी आएगी। चलिए पहले जानें खच्चर खाता क्या है…
जानें क्या है खच्चर खाता?
RBI के अनुसार, खच्चर खाता जिसे ‘म्यूल’ बैंक अकाउंट भी कहते हैं वे बैंक अकाउंट होता है जिसे क्रिमिनल्स इलीगल मनी ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ये अकाउंट अक्सर भोले-भाले व्यक्तियों के नाम पर ओपन किए जाते हैं, जिन्हें पैसे के लालच में फंसाया जाता है या जबरन उनका इस्तेमाल किया जाता है।
इन एकाउंट्स का इस्तेमाल पैसों को तेजी से ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है, जिससे बैंकों के लिए इस धन का पता लगाना और उसे वापस पाना मुश्किल भरा काम बन जाता है। चलिए अब इस AI टूल के बारे में 5 पॉइंट्स में समझते हैं…
ये भी पढ़ें : Delhi Metro यात्रियों के लिए खुशखबरी! नए रूट पर दौड़ेगी मेट्रो, दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान
RBI का नया AI टूल MuleHunter.ai 5 पॉइंट्स में समझिए
Mule Accounts की पहचान
MuleHunter.ai ट्रांसक्शन और अकाउंट-रिलेटेड डाटा का एनालिसिस करके इलीगल एक्टिविटीज में इस्तेमाल होने वाले Mule अकॉउंटस को सटीकता और तेजी से पहचान सकता है।
मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का यूज
यह AI टूल एडवांस ML एल्गोरिदम के जरिए डेटा का एनालिसिस करता है, जो नियम-बेस्ड पुराने सिस्टम की तुलना में ज्यादा बेहतर है।
एंटी-फ्रॉड कपाबिलिटी में सुधार
ये नया सिस्टम बैंकों को खच्चर खातों का पता लगाने और उनके संचालन को कंट्रोल करने में सक्षम बनाता है, जिससे फ्रॉड की घटनाओं में कमी आएगी।
पायलट प्रोजेक्ट के शानदार रिजल्ट
बता दें कि दो बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने इसका पायलट परीक्षण किया गया है, जहां इसके शानदार परिणाम देखने को मिले हैं।
बैंकिंग सिस्टम होगा और ज्यादा सेफ
सभी बैंकों को RBI इस टूल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, ताकि पूरे बैंकिंग सिस्टम को और भी ज्यादा सेफ बनाया जा सके।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
9 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
10 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
13 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
14 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
15 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines