Ray-Ban Meta Gen 2 Glasses: रे-बैन मेटा (Gen 2) ग्लासेज अब पहले से डबल बैटरी लाइफ और बेहतर वीडियो क्वालिटी के साथ लॉन्च किए गए हैं. इन चश्मों में हॉलीवुड-स्टाइल का आइकॉनिक डिजाइन और मेटा AI की स्मार्ट टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है. इन्हें पहनकर आप तस्वीरें खींच सकते हैं, वीडियो बना सकते हैं, कॉल कर सकते हैं और मैसेज भेज सकते हैं वो भी बिना मोबाइल छुए.
मॉडर्न डिजाइन से आंखों की सेफ्टी
इन स्मार्ट ग्लासेज में मैट ब्लैक फ्रेम और क्लियर लेंस दिए गए हैं. खास बात यह है कि लेंस में ब्लू-वायलेट लाइट फिल्टर मौजूद है, जो आपकी आँखों को डिजिटल स्क्रीन, ट्यूबलाइट और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है.
अल्ट्रा HD कैमरा और स्टोरेज
Ray-Ban Meta (Gen 2) में 12 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगाया गया है जो फोटो और वीडियो दोनों को हाई-क्वालिटी में कैप्चर करता है. इसमें 3K Ultra HD वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर है, जिससे पहले से कहीं ज्यादा शार्प और डिटेल्ड वीडियो बनती है. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 32GB मेमोरी है, जिसमें 1000+ फोटो और 100 से ज्यादा 30 सेकंड के वीडियो सेव किए जा सकते हैं.
बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग
बैटरी पर Gen 2 में खास ध्यान दिया गया है. अब एक बार चार्ज करने पर आप लगभग 8 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं. चार्जिंग केस के साथ यह बैकअप 48 घंटे तक बढ़ जाता है. सिर्फ़ 20 मिनट चार्जिंग से बैटरी 50% तक भर जाती है, यानी कम समय में ज्यादा सुविधा.
ये भी पढ़ें- मार्क जुकरबर्ग ने लॉन्च किया AI स्मार्ट ग्लासेस, अब मैसेज, कॉल और नेविगेशन देखें बिना फोन निकाले
म्यूजिक और कॉलिंग का मजेदार एक्सपीरियंस
इन ग्लासेज में ओपन-ईयर स्पीकर्स लगे हैं, जिससे आवाज़ सीधे आपके कानों तक पहुंचती है और आस-पास वालों को सुनाई नहीं देती. इसके अलावा इसमें 5 माइक्रोफोन्स हैं, जो कॉल के दौरान आपकी आवाज को साफ रखते हैं और लगभग 90% बैकग्राउंड शोर को कम कर देते हैं. आप चाहें तो स्पॉटिफाई, अमेजन म्यूजिक, एप्पल म्यूजिक और ऑडिबल जैसे ऐप्स से सीधे जुड़ सकते हैं.
Meta AI असिस्टेंट के फायदे
Ray-Ban Meta (Gen 2) की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मौजूद Meta AI. यह आपके सवालों का तुरंत जवाब देता है. जैसे आप किसी नए शहर में घूम रहे हैं तो लैंडमार्क की जानकारी पूछ सकते हैं, रेसिपी जान सकते हैं या फिर पार्किंग लोकेशन याद दिला सकते हैं. यह रीयल-टाइम में अंग्रेजी, फ्रेंच, इटालियन, स्पैनिश, जर्मन और पुर्तगाली (ब्राजील) भाषाओं के बीच बातचीत को ट्रांसलेट भी करता है.
ईजी मैनेजमेंट के लिए एप
इन ग्लासेज को मैनेज करने के लिए एक खास Meta AI ऐप भी है. इसकी मदद से आप फोटो और वीडियो इम्पोर्ट कर सकते हैं, सेटिंग्स बदल सकते हैं और AI असिस्टेंट से इंटरैक्ट कर सकते हैं. इस ऐप में नई फीचर्स की जानकारी भी मिलती रहती है.
बॉक्स में क्या मिलेगा?
Ray-Ban Meta (Gen 2) ग्लासेज खरीदने पर आपको ग्लासेज, चार्जिंग केस, क्लीनिंग क्लॉथ और रेफरेंस गाइड मिलती है. हालांकि ध्यान दें कि USB-C चार्जिंग केबल इसमें शामिल नहीं है.
Gen 1 से कितना अलग Gen 2
Ray-Ban Meta Glasses (Gen 2) में आपको बेहतर कैमरा मिलता है, जो अब 3K Ultra HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. साथ ही इसमें 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ है, जो कि Gen 1 के मुकाबले लगभग 2 गुना ज्यादा है. इस तरह Gen 2 वर्जन ज्यादा पावरफुल, लंबे समय तक चलने वाला और बेहतर वीडियो क्वालिटी देने वाला है.
कहां से खरीदें और क्या है कीमत
आप Ray-Ban Meta Glasses (Gen 2) को Meta की ऑफिशियल वेबसाइट और उसके सर्टिफाइड रिटेलर्स से खरीद सकते हैं. ये Ray-Ban.com, आधिकारिक Ray-Ban स्टोर्स और ऑनलाइन/ऑफलाइन Ray-Ban डीलर्स पर भी उपलब्ध हैं. इसकी शुरुआती कीमत 379 डॉलर्स यानी लगभग 33,383 रुपये रखी गई है।
फिलहाल ये ग्लासेज अमेरिका, कनाडा, यूके, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, फ्रांस, इटली, स्पेन, जर्मनी, फिनलैंड, नॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अवेलेबल है. वहीं भारत में इसकी बिक्री कब से शुरू होगी अभी इसे लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.
ये भी पढ़े- फोटो से 3D मॉडल बनाने का नया AI टूल, एक दिन में बना सकते हैं इतनी इमेज
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
23 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines