Ram Mandir Free Prasad Scam or Real: अयोध्या राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह का देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है। इसी बीच खादी ऑर्गेनिक नाम की एक वेबसाइट इन दिनों खूब चर्चा में है। जो दावा कर रही है कि वे राम मंदिर का प्रसाद फ्री में घर-घर तक पहुचाएंगे। बस इसके लिए आपको खादी ऑर्गेनिक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आर्डर करना होगा। ताकि सभी इच्छुक नागरिक अपने घर पर प्रसाद ले सकें।
क्रिएटर्स का दावा!
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इसको लेकर मानो जंग छिड़ गई है। कुछ क्रिएटर्स दावा कर रहे हैं कि ये वेबसाइट फर्जी है और लोगों की आस्था के साथ खेल रही है। क्रिएटर्स का कहना है कि न तो राम मंदिर ट्रस्ट ने ऐसी किसी वेबसाइट को पेश किया है और न ही सरकार ने ऐसा कोई पोर्टल को लॉन्च किया है। तो अब सवाल ये है कि अगर ये स्कैम नहीं है तो क्या है?
ये भी पढ़ें : क्या आपको भी मिला है राम मंदिर आने का न्योता? जान लें सच्चाई
बताया मार्केटिंग स्ट्रेटेजी…
क्रिएटर्स का कहना है कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि प्रसाद में राम मंदिर के असली प्रसाद का मिश्रण होगा भी या नहीं। स्कैम न तो पैसे की बात करना और न ही डिलीवरी देना है, बल्कि एक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी के रूप में राम मंदिर और फ्री प्रसाद का यूज करके एक ई-कॉम ब्रांड बनाना है क्योंकि खादीऑर्गेनिक इससे अब तक 20 मिलियन+ वेबसाइट इंप्रेशन और 2 मिलियन+ Product Sales कर चुका है।
ये भी पढ़ें- Social Media जरूरत है या लत? जानें फायदे और नुकसान
खादी ऑर्गेनिक ने भी दिया जवाब
क्रिएटर्स के जवाब में खादी ऑर्गेनिक की तरफ से भी कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं जिसमें यहां तक दावा किया गया है कि अगर प्रसाद में असली प्रसाद का मिश्रण होगा तो ही वे डिलीवरी देंगे। साथ ही स्कैम को लेकर भी आर्गेनाइजेशन का कहना है कि उन्होंने प्रसाद से जो अब तक पैसा जुटाया है वह बाकी Revenue से अलग रखा गया है। दोनों ही अपनी अपनी जगह खुद को सही साबित करने में लगे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है? इस पर कहना कठिन है।
वेबसाइट की जांच में खुलासा!
इस मामले पर Khadi and Village Industries Commission के अध्यक्ष मनोज कुमार भी पहले ही वेबसाइट की सत्यता की जांच करवा चुके हैं। जिसमें कहा गया है कि इस वेबसाइट का खादी के नाम से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही इसका KVIC से भी कोई कनेक्शन नहीं है।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
43 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines