Raksha Bandhan Gifts: रक्षाबंधन पर भाई या बहन को देना है तोहफा? ये किफायती Cool Gadgets रहेंगे बेस्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Raksha Bandhan Gifts 2022: भाई-बहनों का पवित्र पर्व रक्षाबंधन (Raksha Bandhan Date) देशभर में 12 अगस्त को मनाया जाएगा। हालांकि, कुछ समय के लिए 11 अगस्त को भी राखी बांधने का मुहूर्त है जिसके कारण कुछ लोग इस दिन भी रक्षाबंधन (Rakhi Date 2022) मनाएंगे। इस दौरान भाई-बहन मुंह मीठा करने के अलावा एक दूसरे का गिफ्ट्स (Raksha Bandhan Gift Ideas) भी देते हैं।
अगर आप भी अपने छोटे भाई या छोटी बहन को गिफ्ट (Raksha Bandhan Gift for Sister or Brother) देना चाहते हैं तो कुछ कूल गैजेट्स (Cool Gadgets) का चयन कर सकते हैं। आज हम आपको 3000 रुपये से कम कीमत में आने वाले वायरलेस ईयरफोन्स (Wireless Earphones), नेकबैंड (Wireless Neckband) और ईयरबड्स (Earbuds) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो राखी में गिफ्ट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
हाल ही में BoAt का रॉकर्ज 330 एएनसी नामक नेकबैंड भारत में लॉन्च हुआ है। ब्लूटूथ v5.2 नेकबैंड एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन वाला ये डिवाइस अमेजन पर उपलब्ध है। इसके अलावा BoAt की आधिकारिक साइट पर भी सेल किया जा रहा है। आप इस डिवाइस को 1,599 रुपये में खरीद सकते है। इसकी बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 5 घंटे तक चलती है।
अमेजन या वनप्लस की आधिकारिक साइट से आप OnePlus Bullets वायरलेस Z2 ईयरफोन को खरीदने सकते हैं। इस डिवाइस की कीमत 1,799 रुपये है। इसे आप सेल के दौरान सस्ते में भी खरीद सकते हैं। ये एक काफी आरामदायक ईयरफोन है जिसका यूज घंटों तक किया जा सकता है। इसकी बैटरी दमदार है जिसे सिंगल चार्जिंग के बाद लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
ब्लूई ट्रूपोड्स 5 ईयरबड्स में कई खास फीचर्स हैं। इसकी बैटरी 300 एमएएच की है। सिंगल चार्जिंग पर ये डिवाइस 7 घंटे तक प्लेबैक का दावा करती है। वहीं, स्टैंजबाय टाइन पर इस डिवाइस की बैटरी 100 घंटे का बैकअप देती है। इसे आप अमेजन से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 2,799 रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: