Snapdragon 6 Gen 4 Phones: Qualcomm ने हाल ही में अपना नया Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट लॉन्च किया है, जो कि पिछले वर्जन 6 Gen 3 के मुकाबले कई अपडेट लेकर आया है। कंपनी ने इस बार बेहतर AI क्षमता, गेमिंग परफॉर्मेंस और पॉवर एफिसिएंसी दी है। यह नया प्रोसेसर TSMC के 4nm प्रोसेस पर आधारित है, जो इसे अधिक प्रभावी और पावर-सेविंग बनाता है। यहां हम आपको Snapdragon 6 Gen 4 के फीचर्स के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही उन फोन्स के बारे में भी जानेंगे, जो इस प्रोसेसर के साथ आते हैं।
Snapdragon 6 Gen 4 के फीचर्स
इस चिपसेट के साथ आपको Kryo CPU मिलता है। स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 TSMC की 4 एनएम प्रोसेस पर बनाया गया है। इसमें एक Kryo CPU है जिसमें 1 परफॉर्मेंस कोर 2.3 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक्ड स्पीड, 3 कोर 2.2 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक्ड स्पीड और 4 एफिशिएंसी कोर 1.8 गीगाहर्ट्ज पर चलते हैं।
बता दें कि इस चिपसेट में लास्ट जनरेशन के मुकाबले परफॉर्मेंस कोर की स्पीड कम की गई है। Snapdragon 6 Gen 3 में चार परफॉर्मेंस कोर थे जो 2.4 GHz पर काम करते थे, जबकि नए वर्जन में इन्हें 2.3 GHz कोर दिया गया है। हालांकि Qualcomm का दावा है कि यह चिपसेट 11% तेज CPU परफॉर्मेंस, 29% बेहतर GPU और 12% अधिक एफिशिएंसी कैपिसिटी देती है।
इन फोन्स में मिलेगा नया प्रोसेसर
realme P3 और realme P3 Pro
realme P3 को हाल ही में Geekbench पर स्पॉट किया गया था और इसके कोर स्ट्रक्चर से यह साफ होता है कि यह Snapdragon 6 Gen 4 के साथ आता है।
HONOR का नया फोन
HONOR भी Qualcomm के साथ पार्टनरशिप कर रहा है और यह चिपसेट HONOR X9B के अगले वर्जन में देखने को मिल सकता है। HONOR X9B में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट था, इसलिए नया मॉडल अपग्रेड के रूप में Snapdragon 6 Gen 4 का उपयोग कर सकता है।
OPPO F29 सीरीज
OPPO भी इस नई चिपसेट को अपनाने वाली कंपनियों में से एक है। उम्मीद है कि अपकमिंग OPPO F29 सीरीज में Snapdragon 6 Gen 4 का इस्तेमाल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – Jio के तीन सबसे सस्ते Unlimited 5G डेटा प्लान, एक में तो रोजाना मिलेगा 2.5GB Data
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
15 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
18 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines