Snapdragon 8 Elite Update: Qualcomm ने घोषणा की है कि Snapdragon 8 Elite Mobile Platform के साथ आने वाले एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स को अब लगातार आठ साल तक Android सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। यह फैसला स्मार्टफोन यूजर्स को उनके डिवाइस से पूरा लाभ लेने में मदद करने के लिए लिया गया है। ऐसे में Qualcomm का कहना है कि उसके द्वारा बनाए गए प्रोसेसर अब 8 साल तक एंड्रॉइड अपडेट देने में सक्षम होंगे। इस कदम से स्मार्टफोन यूजर को लंबे समय तक नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
एंड्रॉयड यूजर को बड़ा अपडेट
Qualcomm टेक्नोलॉजीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रिस पैट्रिक ने कहा कि हम Google के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि Snapdragon डिवाइसों पर नवीनतम Android OS अपग्रेड दिए जा सकें। यह कदम स्मार्टफोन कंपनियों को अधिक लचीलापन देगा और यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा।
Qualcomm Snapdragon
किन स्मार्टफोन्स को मिलेगा यह अपडेट?
Qualcomm ने जानकारी दी है कि 2024 के अंत तक बाजार में आने वाले कई नए स्मार्टफोन्स इस अपडेट पॉलिसी का हिस्सा होंगे। फिलहाल इस लिस्ट में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन्स, Snapdragon 8 और Snapdragon 7 सीरीज के नए स्मार्टफोन्स और Android 15 के साथ लॉन्च होने वाले डिवाइस शामिल होंगे। हालांकि इससे बहुत पहले Samsung और Google अपने कुछ स्मार्टफोन्स के लिए 8 साल के अपडेट देने की घोषणा कर चुके हैं। इसमें Samsung Galaxy S24 सीरीज और Google Pixel 8 सीरीज शामिल है।
वहीं Samsung Galaxy S23 सीरीज को 4 साल के Android अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया गया था। लेकिन अब Qualcomm की इस नई पॉलिसी से दूसरे स्मार्टफोन कंपनियां भी लंबे टाइम तक अपडेट देने के लिए प्रेरित हो सकती हैं।
पुराने स्मार्टफोन्स को मिलेगा फायदा?
Qualcomm ने बताया कि Snapdragon 8 Elite से पहले के प्रोसेसर पर आधारित स्मार्टफोन्स को यह सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि, कंपनी पुराने स्मार्टफोन्स के लिए भी बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने पर काम कर रही है। इससे यूजर के साथ-साथ पर्यावरण को भी फायदा होगा। इस कदम से स्मार्टफोन की लाइफ बढ़ेगी, यानी अब उपयोगकर्ता को हर 2-3 साल में नया फोन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसके साथ ही कंपनी सुरक्षा में सुधार करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे लंबे समय तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने से डिवाइस ज्यादा सुरक्षित रहेगा। इससे स्मार्टफोन जल्दी बदलने की जरूरत कम होगी, जिससे ई-वेस्ट भी कम होगा।
यह भी पढ़ें – Google ने Gmail के लिए बंद करेगा सिक्योरिटी सर्विस; जानें क्या है इसकी वजह?
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines