QR Code Fraud: आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं। होटल, दुकान या फिर टिकट बुकिंग हो लोग पेमेंट करने के लिए ऑनलाइन यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, इस ऑनलाइन के जमाने में ऑनलाइन फ्रॉड का मामला भी तेजी से बढ़ रहा है। इसी तरह मार्केट से QR कोड स्कैम की भी घटना सामने आ रही है। ऐसे में आज हम आपको क्यूआर कोड स्कैम के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। साथ ही हम बताएंगे कि आप इससे कैसे बच सकते हैं।
तेजी से बढ़ रहा QR कोड स्कैम
दरअसल, देश में क्यूआर कोड स्कैम तेजी से बढ़ रहा है। फ्रॉड करने वाले लोग कई तरीके अपना रहे हैं और लोगों से पैसा ऐंठ रहे हैं। जैसा कि आपको पता होगा लोग क्यूआर कोड तब स्कैन करते हैं, जब वह किसी दूसरे व्यक्ति के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करते हैं। हालांकि, प्ले स्टोर पर कई ऐसे फेक क्यूआर कोड वाले ऐप्स उपलब्ध हैं, जिसका इस्तेमाल ठगों द्वारा बढ़-चढ़कर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः आप भी करते हैं IRCTC ऐप का इस्तेमाल, तो इन बातों का रखें ध्यान
आपको बता दें कि, फेक क्यूआर कोड वाले ऐप में ठग अपने अनुसार एमाउंट की संख्या और जिस व्यक्ति के पास वह पैसा ट्रांसफर करना चाहता है उसका नाम भी एंटर कर देते हैं। ऐसे में क्या होता कि, ठग एक दुकान या होटल में जाते हैं और जो भी पैसे होटल वाले को देना होता है उसे फेक क्यूआर कोड वाले ऐप में लिख देते हैं उन्हें दिखा देते हैं। इससे होटल वाले को भी विश्वास हो जाता है कि उनके अकाउंट में पैसा आ गए हैं, लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है। इसलिए हम सभी को इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
QR Code Fraud: ठगी से कैसे बचें?
ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसमें से एक सबसे महत्वपूर्ण है कि जब भी आपके अकाउंट में कोई पैसा भेजता है तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आने का वेट करना चाहिए। यदि, आपके मोबाइल नंबर अमाउंट संख्या के साथ मैसेज आ जाए तो समझिए आपके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो गया है। मोबाइल नंबर पर मैसेज न आए तो आपको बैंक के ऐप के माध्यम से अमाउंट की जांच कर लें।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
1 hr agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
2 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
19 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
22 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
23 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
1 day agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines