Qnet HomePure Zayn Air Purifier Review: घर के बाहर की हवा को लेकर हम अक्सर चिंता करते हैं, लेकिन सच यह है कि घर के अंदर की हवा भी कई बार उतनी ही खराब हो सकती है. धूल, पालतू जानवरों के बाल, किचन से उठने वाला धुआं, फर्नीचर और पेंट से निकलने वाले केमिकल और कभी-कभी हवा में मौजूद वायरस ये सब मिलकर इनडोर एयर क्वालिटी को खराब कर सकते हैं. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए QNET का HomePure Zayn एयर प्यूरीफायर बाजार में आता है. इसकी कीमत करीब 69,900 रुपये है, जो इसे प्रीमियम कैटेगरी में रखती है. मैंने इसे करीब दो महीने तक इस्तेमाल किया और इस दौरान मेरा अनुभव कैसा रहा, वही इस रिव्यू में साझा कर रही हूं.
पहली नजर में डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
जब मैंने पहली बार HomePure Zayn को देखा तो इसका डिजाइन काफी अलग लगा. इसका एग-शेप वाला बॉडी डिजाइन और ऊपर की तरफ ग्रीन रिंग इसे मॉडर्न लुक देता है. मशीन का बाहरी हिस्सा प्रीमियम प्लास्टिक से बना है और ऊपर दिया गया कंट्रोल पैनल काफी आसान है. इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी खास टेक्निक की जरूरत नहीं पड़ती. कमरे के किसी कोने में रखने पर भी यह ज्यादा जगह नहीं घेरता और देखने में भी अच्छा लगता है.
6 स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम में करता है काम
ज्यादातर एयर प्यूरीफायर में 3-स्टेज HEPA फिल्ट्रेशन मिलता है, लेकिन HomePure Zayn में 6-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है. सबसे पहले प्री-फिल्टर बड़े कण जैसे डस्ट, पोलन और पालतू जानवरों के बाल को पकड़ता है. इसके बाद Ultra-Plasma Ion Filter वायरस, बैक्टीरिया और जर्म्स को केमिकल प्रोसेस के जरिए खत्म करने का काम करता है. इसके बाद HPP+ फिल्टर के तीन लेयर काम करते हैं एंटीवायरल मेश, इलेक्ट्रोस्टैटिक फिल्म और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर. ये बहुत छोटे पार्टिकल, बैक्टीरिया, गैस और बदबू को फिल्टर करते हैं. आखिरी स्टेज में UV लाइट बची हुई बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है.
रोजमर्रा के इस्तेमाल में कैसा?
रोजाना इस्तेमाल के दौरान मुझे इसका Auto Mode सबसे ज्यादा काम का लगा. इसमें लगा एयर क्वालिटी सेंसर कमरे की हवा को खुद पढ़ता है और उसी हिसाब से फैन स्पीड बढ़ा या घटा देता है. यानी बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा नाइट मोड में इसकी आवाज काफी कम हो जाती है, जिससे रात में सोते समय कोई परेशानी नहीं होती. इसमें चाइल्ड लॉक, टाइमर और आयन जेनरेटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स
HomePure Zayn को स्मार्टफोन ऐप से भी कनेक्ट किया जा सकता है. ऐप के जरिए बैटरी और फिल्टर की सिचुएशन देखी जा सकती है. इसके अलावा इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन नहीं बल्कि एयर क्वालिटी से जुड़े नोटिफिकेशन और कॉल/SMS अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
कमरे की हवा पर क्या असर पड़ा
करीब दो महीने इस्तेमाल करने के बाद मुझे यह महसूस हुआ कि कमरे की हवा पहले से ज्यादा साफ लगने लगी थी. खासकर जब किचन में ज्यादा धुआं होता था या बाहर धूल ज्यादा होती थी, तब भी कमरे के अंदर की हवा जल्दी साफ हो जाती थी. जिन घरों में बुजुर्ग, बच्चे या सांस से जुड़ी दिक्कत वाले लोग हों, उनके लिए यह मशीन काफी उपयोगी साबित हो सकती है.
कवर एरिया और सर्टिफिकेशन
कंपनी के मुताबिक यह एयर प्यूरीफायर 36 स्क्वायर मीटर तक के कमरे के लिए सही है. यानी एक बड़े बेडरूम या मीडियम साइज लिविंग रूम के लिए यह पर्याप्त है. इसके अलावा इसे ECARF (European Centre for Allergy Research Foundation) का सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है, जो एलर्जी से जूझ रहे लोगों के लिए भरोसे की बात मानी जाती है.
क्या कमी महसूस हुई
हालांकि इतने प्रीमियम प्राइस पर कुछ चीजें मुझे मिसिंग लगीं. उदाहरण के लिए इसमें AQI डिस्प्ले नहीं है, जिससे कमरे की एयर क्वालिटी का सटीक आंकड़ा पता चले. इसके अलावा रिमोट कंट्रोल भी नहीं मिलता, जबकि इसी कीमत के कई दूसरे एयर प्यूरीफायर में यह फीचर मौजूद है.
फिल्टर और मेंटेनेंस
कंपनी के मुताबिक HPP+ फिल्टर को करीब 6 महीने में बदलना पड़ता है. हालांकि सही इस्तेमाल के साथ फिल्टर लंबे समय तक चल सकता है. लेकिन अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो फिल्टर बदलने की लागत को भी ध्यान में रखना चाहिए.
खरीदना चाहिए या नहीं?
अगर सीधे शब्दों में कहूं तो HomePure Zayn कोई सस्ता एयर प्यूरीफायर नहीं है. करीब 70 हजार रुपये की कीमत इसे प्रीमियम कैटेगरी में रखती है, लेकिन अगर आप घर के अंदर की हवा को लेकर सच में गंभीर हैं और एक भरोसेमंद मशीन चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
मेरे अनुभव के हिसाब से यह स्मार्ट, कॉम्पैक्ट, पोर्टेबल और इस्तेमाल में आसान मशीन है जो हवा को जल्दी साफ करती है. खासकर उन घरों के लिए जहां बुजुर्ग, छोटे बच्चे या सांस से जुड़ी समस्याओं वाले लोग रहते हैं, वहां यह एक अच्छा इन्वेस्टमेंट साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Ai+ Pulse 2 Review: 7,499 रुपये में 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले! Pulse 2 क्या सच में बजट का नया किंग है?
संबंधित खबरें
Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 hr agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
3 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
16 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
20 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
22 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines