Probuds N31 Neckband Launch Date in India: भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स अपने नेकबैंड सीरीज में एक और धांसू नेकबैंड जोड़ने के लिए तैयार है। कंपनी द्वारा पहले ही पुष्टी कर दी गई है कि वो भारत में प्रोबड्स का नया मॉडल 4 अप्रैल 2023 को लॉन्च करने वाली है।
लाव मोबाइल्स की ओर से आधिकारिक तौर प्रोबड्स एन31 (Probuds N31) नेकबैंड का टीजर भी जारी कर दिया गया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसका टिजर लॉन्च होने से कुछ घंटों पहले जारी किया है।
और पढ़िए – Cheapest Laptop: यहां 90 हजार का लैपटॉप सिर्फ 17 हजार रुपये में! जानिए कैसे?
Probuds N31 Launch Date Price in India
इसके टीजर को टैगलाइन “स्ले द लिमिट्स” के तहत लॉन्च किया गया। प्रोबड्स एन31 को 4 अप्रैल 2023 के दिन लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 1,000 रुपये से कम हो सकती है। डिजाइन को देखकर इसे 1,000 रुपये से कम के सबसे अच्छे नेकबैंड में से एक बताया जा रहा है।
Probuds N31 Specs
प्रोबड्स एन31 में 280 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो 45+ घंटे का प्लेटाइम प्रदान करती है। ये टाइप-सी फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। इसके अलावा डिवाइस लेटेस्ट तकनीक के तहत “ओके गूगल” और “हे सिरी” के लिए वॉयस असिस्टेंट-सपोर्ट के साथ होगा।
बताया जा रहा है कि N31 नेकबैंक में इमर्सिव हाई बास साउंड आउटपुट, डुअल डिवाइस पेयरिंग, डेडिकेटेड प्रो-गेम मोड और 10mm डायनामिक ड्राइवर्स प्रदान करता है। आजकल के ट्रेंड को देखते हुए कंपनी फायरफ्लाई ग्रीन कलर ऑप्शन में डिवाइस को पेश करने वाली है।
और पढ़िए – Vivo X Flip की लाइव इमेज लीक, सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लीप 4 को दे रहा है लुक में टक्कर!
इसके अलावा Probuds N31 के दो कलर ऑप्शन्स वाइल्ड रेड और पैंथर ब्लैक भी उपलब्ध हो सकेंगे। डिवाइस को पर्यावरण शोर रद्दीकरण (ईएनसी) सपोर्ट के साथ तैयार किया गया है। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन पर अतिरिक्त 2 महीने की वारंटी मिल सकेगी।
अगर आप 1000 रुपये के अंदर में एक लेटेस्ट फीचर का नेकबैंड लेना चाहते हैं तो इसे अपने ऑप्शन में रख सकते हैं। फिलहाल, इसे 4 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा और फिर खरीदने के लिए भी जल्द ग्राहकों के बीच उपलब्ध हो सकेगा।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
11 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
13 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
16 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
18 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines