Doordarsan OTT App: दूरदर्शन ने अपने OTT प्लेटफॉर्म ‘WAVES’ की लाइव कर कर दिया है। अब लोग प्लेटफॉर्म के शो और कंटेंट को OTT पर भी देख सकते हैं। इसके पीछे प्लेटफॉर्म का उद्देश्य क्लासिक कंटेंट और कंट्रेमप्रोरेरी प्रोग्रामिंग का एक साथ मॉडर्न डिजिटल ऑप्शन के साथ पेश करते हुए पुरानी यादों को ताजा रखना है। रामायण, महाभारत, शक्तिमान जैसे शो की लाइब्रेरी के साथ, यह प्लेटफॉर्म भारत के अतीत के साथ सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव की एक झलक लाएगा। इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म के जरिए समाचार और क्षेत्रीय कार्यक्रमों का भी प्रसारण किया जाएगा।
12 भाषाओं में उपलब्ध होगा प्लेटफॉर्म
बता दें कि ‘WAVES’ 12+ भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल, गुजराती, पंजाबी, असमिया में कंटेंट पेश किए जाएंगे। यह इन्फोटेनमेंट की 10+ जॉनर में फैला होगा। यह प्लेटफॉर्म वीडियो ऑन डिमांड, फ्री-टू-प्ले गेमिंग, रेडियो स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी स्ट्रीमिंग, 65 लाइव चैनल, वीडियो और गेमिंग कंटेंट के लिए कई ऐप इन ऐप इंटीग्रेशन के साथ आता है। इसके अलावा इसपर ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) सपोर्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा मिलेगी।
doordarsan ott
इन कार्यक्रमों का होगा प्रसारण
वेव्स नेशनल क्रिएटर अवार्डी कामिया जानी, आरजे रौनक, श्रद्धा शर्मा और अन्य सहित कंटेंट क्रिएटर्स को भी अपना प्लेटफॉर्म देगा। वेव्स ने FTII, अन्नपूर्णा और AAFT जैसे फिल्म और मीडिया कॉलेज की ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स फिल्मों के लिए अपना पोर्टल खोला है।
55वें IFFI में युवा फिल्म निर्माताओं पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही वेव्स अन्नपूर्णा फिल्म और मीडिया स्टूडियो की नागार्जुन और अमला अक्किनेनी द्वारा बनाई गई स्टूडेंट ग्रेजुएट फिल्म ‘रोल नंबर 52’ की स्क्रीनिंग करेगा। इसके साथ ही वेव्स पर अयोध्या से प्रभु श्री राम लला की लाइव आरती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात जैसे लाइव कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एपल प्ले स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- WhatsApp चैटिंग से ड्रेन हो रही स्मार्टफोन की बैटरी? ऐसे सॉल्व कर सकते हैं प्रॉब्लम
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
12 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
13 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
15 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
16 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
17 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
19 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines