Power Bank Blast Warning Signs: कुछ दिनों पहले Emirates एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों में पावर बैंक से मोबाइल या दूसरे डिवाइस चार्ज करने पर रोक लगा दी है. यह फैसला उस समय लिया गया, जब दुनिया भर में पावर बैंक में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं. कुछ समय पहले दिल्ली से उड़ान भर रही Indigo की फ्लाइट में भी एक पावर बैंक में आग लग गई थी. इन घटनाओं के बाद एयरलाइंस और यात्रियों दोनों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. पावर बैंक आज हमारे रोजमर्रा के जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या ये वास्तव में सुरक्षित हैं? आइए जानते हैं कि आखिर पावर बैंक में आग लगने के क्या कारण हैं और कैसे इन्हें इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए.
क्या है पावर बैंक के खराब होने के संकेत
पावर बैंक अगर खराब हो गया है या उसमें कोई तकनीकी समस्या है, तो इसके कुछ स्पष्ट लक्षण दिखाई देने लगते हैं. सबसे आम संकेत है स्वेलिंग यानी फूलना. अगर आपका पावर बैंक फूल गया है, तो इसका तुरंत उपयोग बंद कर दें, क्योंकि यह आग लगने की स्थिति पैदा कर सकता है.
दूसरा लक्षण है ओवरहीटिंग- चार्जिंग के दौरान अगर पावर बैंक जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए, तो यह अंदरूनी शॉर्ट सर्किट का संकेत है.
तीसरा संकेत है असामान्य गंध. अगर पावर बैंक से जली हुई या केमिकल जैसी गंध आ रही है, तो यह खतरनाक स्थिति की शुरुआत हो सकती है. इसके अलावा, अगर पावर बैंक की बॉडी पर क्रैक, कट या डैमेज दिखे, तो उसे तुरंत त्याग दें.
फ्लाइट में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
अक्सर देखा गया है कि हवाई यात्रा के दौरान पावर बैंक से आग लगने के मामले ज्यादा सामने आते हैं. इसका मुख्य कारण है लिथियम-आयन बैटरी. यह बैटरी छोटी होते हुए भी बड़ी मात्रा में ऊर्जा संग्रहित करती है. जब इसमें कोई डिफेक्ट, ओवरचार्जिंग या इंटरनल शॉर्ट सर्किट होता है, तो बैटरी के अंदर कैमिकल रिएक्शन तेजी से बढ़ती है. इसे टेक्निकल लैंग्वेज में थर्मल रनवे (Thermal Runaway) कहा जाता है, जिसमें बैटरी लगातार गर्म होती जाती है और ठंडी नहीं हो पाती. फ्लाइट के अंदर का कम दबाव, लगातार वाइब्रेशन और तापमान में बदलाव इस स्थिति को और खतरनाक बना देते हैं. यही वजह है कि कई एयरलाइंस अब पावर बैंक को लेकर सख्त हो रही हैं.
यात्रियों को क्या बरतनी चाहिए सावधानी
अगर आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैं, तो पावर बैंक के इस्तेमाल में कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है. हमेशा ब्रांडेड और सर्टिफाइड पावर बैंक का ही उपयोग करें. चार्ज करते समय इसे तकिए या बैग में बंद न रखें, ताकि गर्मी बाहर निकल सके. कभी भी ओवरचार्ज न करें और अगर पावर बैंक गर्म होने लगे, तो चार्जिंग तुरंत बंद कर दें. साथ ही, एयरलाइन के निर्देशों का पालन करें- कई कंपनियां अब फ्लाइट में पावर बैंक से चार्जिंग या हैंड लगेज में रखने पर भी सीमाएं तय कर रही हैं.
सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
पावर बैंक हमारी जिंदगी को आसान जरूर बनाते हैं, लेकिन गलत इस्तेमाल या खराब क्वालिटी के कारण ये गंभीर खतरा भी बन सकते हैं. इसलिए अगली बार यात्रा से पहले अपने पावर बैंक की स्थिति जरूर जांचें और अगर कोई खराबी नजर आए, तो नया ले लें.
ये भी पढ़ें- गेमर्स को Jio का तोहफा: अब बस 49 रुपये में खेलिए 500 से ज्यादा प्रीमियम गेम्स बिना डाउनलोड किए
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
13 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
16 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
19 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines