Portronics Kronos X4: भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइन और कीमत के साथ स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं। स्मार्टवॉच बाजार में पोर्ट्रोनिक्स की नई स्मार्टवॉच ने भी एंट्री कर लिया है जिसका ऐलान कंपनी ने कर दिया है। ये एक किफायती स्मार्टवॉच है जिसमें बेहतरीन फीचर्स हैं। इसका नाम पोर्ट्रोनिक्स क्रोनोस एक्स4 है जो 100 से ज्यादा कस्टामाइजेशन के साथ है। आइए इसकी खासियत और कीमत के बारे में बताते हैं।
Portronics Kronos X4 Specifications
बात करें पोर्ट्रोनिक्स क्रोनोस एक्स4 स्मार्टवॉच के खासियत की तो इसमें 1.85-इंच डिस्प्ले है, जो एचडी रिजॉल्यूशन के साथ है। इस वॉच में 100 से ज्यादा कस्टमाइजेश और डायनेमिक वॉच फेस है। ये एक मेटल चेसिस के साथ है।
इस वॉच में फिटनेस को ध्यान में रखते हुए एसपीओ2 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरस, ब्रीदिंग सेशन और स्लीप ट्रैकर दिया गया है। इसमें IP68 रेटिंग दी गई है जो वॉटर रेसिटेंट के साथ है। इसके दाईं तरफ एक बटन दिया गया है। इसमें स्पोर्ट्स के भी कई मोड शामिल हैं।
अभी पढ़ें – कई यूजर्स के लिए जारी हो रहा है Jio Welcome Offer, जानें कैसे फ्री में मिलेगा 5G?
Portronics Kronos X4 Features
पोर्ट्रोनिक्स क्रोनोस एक्स4 में कई तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एक एक बिल्ट-इन एचडी माइक्रोफोन भी दिया गया है। इसके अलावा एक स्पीकर भी है जिससे डायरेक्ट फोन कॉल की जा सकती है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी मिलती है। फोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर कॉलिंग सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।
Portronics Kronos X4 Battery
बात करें अगर अन्य फीचर्स की तो इसमें आपको कैमरा और संगीत नियंत्रण करने समेत एक सूचना प्रदर्शन, मौसम अपडेट की सुविधा मिलती है। इसकी बैटरी पर गौर करें तो ये 260 एमएएच की बैटरी के साथ है।
अभी पढ़ें – iQoo 11 5G की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से होगा लैस
Portronics Kronos X4 Price In India
पोर्ट्रोनिक्स क्रोनोस एक्स4 की कीमत पर अगर गौर किया जाए तो ये 2,999 रुपये है। आप इसे पोर्ट्रोनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट की साइट से भी खरीद सकते हैं। इसके ग्रे, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन्स हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines