Portable Mini Washing Machine: देश के कई इलाकों में इन दिनों भयंकर सर्दी पड़ रही है और ऐसी ठंड में ठंडे पानी से कपड़े धोना हर किसी के लिए काफी मुश्किल काम बन जाता है। खासकर तौर से छोटे और हल्के कपड़ों को धोना तो परेशान कर देना वाला टास्क बन जाता है। बार-बार उन्हें हाथ से धोना एक परेशानी भरा काम लगता है, लेकिन अब इस समस्या को दूर करने के लिए एक खास गैजेट मार्केट में आ गया है। जी हां, बाजार में एक ऐसा गैजेट आ गया है जो बाल्टी को सिर्फ 499 रुपये में पोर्टेबल मिनी वॉशिंग मशीन में बदल देता है, जो कपड़े धोने के काम को काफी आसान बना देता है। चलिए इसके बारे में जानें…
कहीं भी लेकर जाना आसान
दरअसल, यह कोई फुली Washing Machine नहीं है बल्कि एक कॉम्पैक्ट और हल्की मिनी वॉशिंग मशीन है, जिसे आप कहीं भी लेकर जा सकते हैं और इसका यूज करने का भी तरीका काफी आसान है। इसे आप नॉर्मल USB के जरिए पावर दे सकते हैं और इसमें एक टर्बाइन लगा हुआ है, जो पानी में घूमकर आपके कपड़ों को अच्छे से साफ कर देता है। कंपनी का कहना है कि इसे हल्के कपड़े और मोजे, रुमाल, टॉवल और अंडरगार्मेंट्स जैसे कपड़ों को धोने के लिए बनाया गया है।
मिनी वॉशिंग मशीन टरबाइन के 4 जबरदस्त फायदे
- पोर्टेबल और लाइटवेट: ये एक पोर्टेबल डिवाइस है जिसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं। चाहे आप ट्रेवल कर रहे हों, कहीं हॉस्टल में हों या फिर रेंट पर रह रहे हों, यह सर्दी में कपड़े धोने की जरूरत को पूरा करेगा।
- नहीं चाहिए ज्यादा पावर: खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए बड़े पावर सोर्स की जरूरत नहीं है। इसे आप पावर बैंक या मोबाइल चार्जर से भी चला सकते हैं।
- पानी और बिजली बचेगी: ये रेगुलर वॉशिंग मशीन के कंपैरिजन में कम पानी और बिजली खर्च करता है जो इसे और भी खास बना देता है।
- मिनटों में कपड़े साफ: इसे बस एक बार आप बाल्टी में फिट कर दें और कुछ ही मिनटों में कपड़े धूल जाएंगे।
कितनी है कीमत, कहां से खरीदें?
इस पोर्टेबल मिनी वॉशिंग मशीन की कीमत ऑनलाइन अमेजन पर 499 रुपये है। हालांकि ब्रांड के हिसाब से इस डिवाइस का प्राइस 1,000 रुपये तक भी हो सकता है। इसे आप अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन साइट्स से चुटकियों में ऑर्डर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : आधे दाम में खरीदें फुली ऑटोमेटिक Washing Machine, ठंडे पानी में नहीं डालना पड़ेगा हाथ; सूखकर निकलेंगे कपड़े
संबंधित खबरें
WhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
3 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
4 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines