Portable Hand Generator: क्या आप भी अपने फोन को चार्ज करने के लिए एक अच्छा पॉवरबैंक ढूंढ रहे हैं या इमरजेंसी के लिए एक बेहतर लाइट तलाश कर रहे हैं तो ये पोर्टेबल जेनरेटर आपके लिए है। नई टेक्नोलॉजी से लैस पोर्टेबल हैंडहेल्ड जेनरेटर अब मार्केट में आ गया है, जो आउटडोर एक्टिविटीज के लिए एकदम बेस्ट है। इस जेनरेटर में USB चार्जिंग, प्लाज्मा लाइटर इग्निशन और LED लाइटिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे एक मल्टी-फंक्शनल डिवाइस बनाती हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
हैंडल वाला ये जेनरेटर क्यों है इतना खास?
- हैंड क्रैंकिंग पावर: यह जेनरेटर हैंड क्रैंकिंग के जरिए बिजली जनरेट करता है, जो एक सस्टेनेबल और Eco-Friendly एनर्जी सोर्स है।
- USB चार्जिंग और पावर बैंक: USB चार्जिंग की सुविधा से लैस यह जेनरेटर पावर बैंक की तरह भी काम करता है, जिससे आप अपने फोन और अन्य डिवाइस को हमेशा चार्ज रख सकते हैं।
- कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन: इसमें आपको कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन देखने को मिलता है। यह जेनरेटर सिर्फ 280 ग्राम का और साइज में भी काफी ज्यादा छोटा है, जो इसे कहीं भी ले जाने के लिए आसान बना देता है।
- प्लाज्मा लाइटर इग्निशन: इसमें एक हाई-पावर प्लाज्मा लाइटर इग्निशन मॉड्यूल फिट किया गया है, जो एक्सटर्नल यूज के लिए बेस्ट है।
- LED लाइटिंग और डिमिंग: इसमें स्टेपलेस डिमिंग के साथ एक COB लाइट पैनल दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे एक लैंप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कितना है कीमत और कहां से खरीदें?
इस Portable Handheld Generator को आप ऑनलाइन Aliexpress.com से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन रिटेलर प्लेटफॉर्म से आप इसे 1,657 रुपये में अपना बना सकते हैं। meanbuy.com पर भी ये प्रोडक्ट खरीदने के लिए उपलब्ध है लेकिन यहां इसकी कीमत 6999 रुपये है।
ये भी पढ़ें : 30-40 हजार का AC छोड़ो सिर्फ 5 हजार में ठंडा होगा कमरा, खरीद लें ये शानदार डिवाइस; देखें 3 बेस्ट ऑप्शन
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
20 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
22 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
23 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines