Poco X8 Pro Series: अगर आप नया पावरफुल स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो Poco ने आपके लिए बड़ा धमाका कर दिया है. कंपनी ने भारत में अपनी नई X8 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Poco X8 Pro Max, Poco X8 Pro और खास Iron Man Edition शामिल हैं. दमदार बैटरी, लेटेस्ट प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ ये सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में सीधी टक्कर देने आई है.
तीन नए फोन की दमदार सीरीज
Poco X8 Pro सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं Poco X8 Pro Max, Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Iron Man Edition. तीनों फोन अलग-अलग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, ताकि हर बजट और जरूरत के हिसाब से ऑप्शन मिल सके.
---विज्ञापन---
पावरफुल प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
Poco X8 Pro Max में Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है, जो काफी पावरफुल माना जाता है. वहीं Poco X8 Pro में Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर मिलता है. दोनों फोन LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आते हैं. सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये Xiaomi HyperOS 3 पर चलते हैं, जो Android 16 पर आधारित है.
---विज्ञापन---
बैटरी और चार्जिंग में बड़ा खेल
बैटरी के मामले में Poco X8 Pro Max सबसे आगे है, जिसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. वहीं Poco X8 Pro में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. दोनों फोन 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है.
डिस्प्ले और साउंड का शानदार अनुभव
Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जबकि X8 Pro में 6.59 इंच की स्क्रीन मिलती है. दोनों में 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. Max वेरिएंट में ड्यूल स्पीकर्स के साथ Hi-Res Audio और Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे साउंड एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है.
डिजाइन और RGB लाइटिंग का खास टच
दोनों फोन मेटल फ्रेम के साथ आते हैं और इनमें रेसट्रैक से प्रेरित कैमरा डिजाइन दिया गया है. खास बात यह है कि इनमें RGB लाइटिंग भी दी गई है, जो नोटिफिकेशन, चार्जिंग, गेमिंग और म्यूजिक के हिसाब से बदलती रहती है.
डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस में भी धांसू
सुरक्षा के मामले में भी ये फोन मजबूत हैं. दोनों मॉडल IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, यानी धूल और पानी से अच्छी सेफ्टी मिलती है.
कैमरा सेटअप कैसा है?
दोनों फोन में 50MP का मेन कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Poco X8 Pro Max में Light Fusion 600 सेंसर है, जबकि Poco X8 Pro में Sony IMX882 सेंसर मिलता है.
Iron Man Edition का अलग स्टाइल
Poco X8 Pro Iron Man Edition खास तौर पर डिजाइन लवर्स के लिए है. इसमें ब्लैक और गोल्डन फिनिश दी गई है और इसका कैमरा मॉड्यूल Arc Reactor जैसा दिखता है, जो इसे बाकी फोन से अलग बनाता है.
Poco X8 Pro सीरीज की कीमत
Poco X8 Pro की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 35,999 रुपये में मिलेगा. Poco X8 Pro Max 42,999 रुपये से शुरू होता है और 46,999 रुपये तक जाता है. वहीं Iron Man Edition की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है. ये सभी फोन 23 मार्च से Flipkart पर मिलना शुरू होंगे.
किसके लिए सही है ये सीरीज?
अगर आप पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन वाला फोन चाहते हैं, तो Poco X8 Pro सीरीज आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. खासकर X8 Pro Max उन लोगों के लिए बेहतर है जो लंबी बैटरी और हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, कीमत 20 हजार से भी कम, ऐसे मिलेंगे डिस्काउंट समेत ये ऑफर्स