POCO X6 Neo Price in India: POCO ने भारत में आज अपना एक और धांसू फोन लॉन्च कर दिया है कंपनी ने इसे POCO X6 Neo के नाम से मार्केट में उतारा है। यह डिवाइस पोको X6 सीरीज में सबसे किफायती स्मार्टफोन्स में से एक है, जो भारत में पोको X6 और पोको X6 प्रो के लॉन्च के बाद पेश किया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने फ्लिपकार्ट पेज पर पहले ही इस फोन के कुछ फीचर्स शेयर कर दिए थे। अब इसकी कीमत भी सामने आ गई है। चलिए इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पोको एक्स 6 नियो फोन में 120Hz AMOLED पैनल के साथ 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो सामने की तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सिक्योरिटी देता है। इसके अलावा फोन में 3x जूम सपोर्ट के साथ एक शानदार 108MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। डिजाइन के मामले में भी ये फोन काफी जबरदस्त है। पंच-होल डिस्प्ले के साथ फोन में अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन मिलता है। RAM बूस्ट फीचर के साथ फोन में 24GB तक RAM मिल रही है।
POCO X6 Neo Price in India
POCO X6 Neo की भारतीय बाजार में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है जहां आपको 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है जबकि 12GB RAM और 256GB वाले वेरिएंट सिर्फ 17,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन को आप आज ही अर्ली एक्सेस सेल के जरिए शाम 7 बजे से Flipkart से खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : सस्ते में मिल रहा Oneplus का तगड़ा फोन, खरीदने से पहले चेक करें ऑफर
POCO X6 Neo के फीचर्स
POCO X6 Neo में 6.6 इंच का फुल एचडी + 10 बिट ओएलईडी डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन को पावर देने के लिए डिवाइस को मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर मिलता है जो TSMC 6nm पर बेस्ड है इसके साथ कंपनी ने माली G57 GPU का इस्तेमाल किया है। फ़ोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन मिल रही है।
POCO X6 Neo के कैमरा फीचर्स
कैमरा फीचर्स की बात करें तो पोको X6 नियो में 108MP का रियर कैमरा मिल रहा है, साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। फोन को पावर देने के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा स्मार्टफोन ब्लूटूथ वर्जन 5.3, वाईफाई 5 और 3.5 मिमी ऑडियो जैक के साथ-साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।
ये भी पढ़ें : 40 हजार रुपये में भी मिल सकता है Apple IPhone 15, जान लें पूरा कैलकुलेशन
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
10 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
13 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
14 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
17 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines