Poco X6 Neo Launch Date Price in India: Poco X6 Neo आज यानी 13 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयारी है। बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन पोको एक्स6 सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा। कंपनी इसे भारत में पोको एक्स6 और पोको एक्स6 प्रो के लॉन्च के लगभग दो महीने बाद पेश कर रही है। पोको ने पहले ही इसके लिए एक सपोर्ट पेज भी फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया है जिसमें फोन के कुछ फीचर्स सामने आ गए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
Poco X6 Neo Features
स्मार्टफोन में 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz AMOLED पैनल होने की बात कही जा रही है और फोन के फ्रंट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलने वाला है। पोको के लेटेस्ट मिड-रेंजर फोन में 3x जूम सेंसर के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन का डिजाइन स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.3% होगा और फोन के फ्रंट पर पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा। यह भी कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन ‘एक्स्ट्रा थिन’ होगा जिसकी मोटाई सिर्फ 7.69 मिमी है।
Poco X6 Neo Specifications (Expected)
X पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने फोन के कुछ फीचर्स का खुलासा किया है। स्मार्टफोन TSMC 6nm प्रोसेस पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में माली G57 GPU मिलेगा। पोको के इस न्यू स्मार्टफोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है।
Poco X6 Neo Camera Features (Expected)
कैमरा की बात करें तो पोको X6 नियो में 108MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा जिसके साथ आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। पोको एक्स 6 नियो में ब्लूटूथ वर्जन 5.3, वाईफाई 5, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक, डुअल स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
Poco X6 Neo Price (Expected)
एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन की कीमत भारत में 16,000 से शुरू होगी। इसके अलावा एक टिपस्टर ने बताया है कि पोको एक्स6 नियो Android 13 पर रन कर सकता है और कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ 2 साल के ओएस अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच दे सकती है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
3 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
5 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
7 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
7 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
9 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
10 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines