Poco X6 Neo 5G Price and Discount Offers: Poco ने हाल ही में अपने X6 Neo 5G को भारत में 20 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये रखी है और ऐसा लग रहा है कि ये फोन इस प्राइस रेंज में काफी जबरदस्त फीचर्स ऑफर कर रहा है। डिवाइस में 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर, 108-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 5,000mAh की बैटरी समेत कई धांसू फीचर्स मिलते हैं। वहीं अब फोन की सेल डेट सामने आ गई है साथ ही फोन के कुछ डिस्काउंट ऑफर्स से भी कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Poco X6 Neo 5G की भारत में कीमत
पोको X6 नियो का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसका एक और वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑफर करता है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। खास बात यह है कि फोन पार लॉन्च ऑफर के तहत 4000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा है।
वहीं Axis Bank Credit and Debit कार्ड से फोन को खरीदने पार तो कंपनी एक्स्ट्रा 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह डिवाइस एस्ट्रल ब्लैक, होराइजन ब्लू और मार्टियन ऑरेंज कलर ऑप्शन में 18th मार्च दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिस्काउंट ऑफर और पुराने फोन के एक्सचेंज पर कंपनी 1,000 रुपये की छूट भी दे रही है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp New Upcoming Features: मिस नहीं होगा Girlfriend का मैसेज, आ रहे हैं 3 तगड़े फीचर्स
Poco X6 Neo 5G के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो पोको X6 Neo 5G में 6.67-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 93.30% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 2160Hz टच सैंपलिंग रेट और 1920Hz PWM डिमिंग मिलती है। खास बात यह है कि फोन में 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ DCI-P3 कलर गैमट मिलता है जो इसे बेहतर डिस्प्ले वाला फोन बना देता है। पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।
Poco X6 Neo 5G प्रोसेसर
फोन को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर का यूज किया गया है, जो 12GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है। कंपनी का कहना है कि फोन में वर्चुअल रैम एक्सपेंशन फीचर भी मिलता है जो रैम को 24GB तक बढ़ा देता है, यहां तक कि इसमें बेहतर गेमिंग के लिए ग्रेफाइट शीट का यूज किया गया है जो फोन को ठंडा रखता है।
Poco X6 Neo 5G के कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 2-मेगापिक्सल शूटर के साथ 3x जूम सेंसर और 108-मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL HM6 प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines