News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreSamsung A23 5G Vs Poco X5 Pro 5G: सैमसंग कंपनी की तरफ से A23 Series को इस बार 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं दूसरी तरफ Poco X5 Pro भी 5G कनेक्टिविटी के अलावा कई धांसू फीचर्स से लैस है। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत 25, 000 से कम है। अगर आप मीड रेंट सेगमेंट में एक बेहतरीन स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो इन दोनों स्मार्टफोन के बीच अंतर जानें। आईए जानते हैं कि इनमें से कौन आपके लिए ज्यादा फायदे का सौदा हो सकता है।
Samsung A23 5G vs Poco X5 Pro 5G features
सैमसंग A23 5G में क्वाड कैमरा सेटअप 50 MP+ 8 MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर इसके साथ ही 2 MP का माइक्रो और डेप्थ सेंसर उपलब्ध है। इसमें डिजिटल जूम, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन और टच टूल जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं Poco X5 Pro 5G में 3 कैमरे हैं। 108 MP का मेन सेंसर+ 8 MP अल्ट्रा वाइड और 2 MP माइक्रो लेंस फोटोग्राफी के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
परफॉर्मेंस के मामले में सैमसंग और पोको दोनों ही स्मार्टफोन एक दूसरे को टक्कर दे रही है। दोनों स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। अगर आप ब्रांड के साथ कंप्रोमाइज नहीं कर सकते हैं तो सैमसंग A23 5G आपके लिए एक बेहतरीन स्मार्टफोन हो सकता है। इसके अलावा धांसू लुक और डिजाइन के लिए Poco X5 Pro 5G को खरीद सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।