Poco X5 Pro 5G Launch Price Sale and Offers: चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Poco ने आज बाजार में पोको एक्स5 प्रो 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। पोको के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को आप सिर्फ 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जी हां, इस लेटेस्ट फोन को आप 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
और पढ़िए –Google Maps ने EVs चार्जिंग स्टेशन्स समेत कई फीचर्स का किया ऐलान, जानें किसका क्या काम?
Poco X5 Pro 5G की कीमत
पोको ने पोको X5 Pro 5G स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन्स 6/128GB और 8/256GB में पेश किया है। पोको के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये जबकि पोको के 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।
यहां से मिलेगा Poco X5 Pro 5G सस्ता
25 हजार रुपये तक की कीमत में आने वाला ये स्मार्टफोन आपको सस्ते में मिल सकता है। फ्लिपकार्ट पर 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे सेल शुरू है। यहां पर आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में आप किसी भी वैरिएंट को 2,000 रुपये की छूट में खरीद सकते है। कंपनी ग्राहकों को 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इसके अलावा फोन पर अन्य ऑफर्स भी शामिल हैं।
ऐसे मिलेगा करीब 3 हजार रुपये में फोन
खास बात है कि कंपनी Poco X5 Pro 5G स्मार्टफोन पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। यानी अगर आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके Poco x5 5G खरीदते हैं तो आप पोको के बेस मॉडल को महज 2,999 रुपये में खरीद पाएंगे। हालांकि, इस बात का ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा फायदा आपको तभी मिलेगा जब आपका पुराना स्मार्टफोन अच्छी कंडीशन में होगा।
और पढ़िए –Best Recharge Plan: 200 रुपये से भी कम में 3 महीने के लिए पाएं OTT समेत कई बेनिफिट्स!
हर महीने 3,645 रुपये की EMI से भी ले सकेंगे फोन
इसके अलावा आप इस फोन को 3,645 रुपये की ईएमआई पर भी घर ला सकते हैं। फोन पर मिल रहे बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से उठा सकेंगे।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
6 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
8 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
11 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
13 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines