हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बजट में Poco तोड़ेगा स्मार्टफोन कंपनियों की कमर! ला रहा तगड़े फीचर्स वाले दो सस्ते फोन

Poco Upcoming Phones: पोको भारत में जल्द ही दो नए फोन लॉन्च करने जा रहा है जो बजट रेंज में तहलका मचाने आ रहे हैं। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

Poco M7 Pro-Poco C75 5G launch Date and Features: पोको 2024 के अपने आखिरी इवेंट की करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है, जिसमें कंपनी दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। पोको ने कंफर्म किया है कि वह पोको M7 प्रो 5G और पोको C75 5G को लॉन्च करने जा रहा है। बता दें कि बाद वाले का 4G वैरिएंट इस साल अक्टूबर में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था और अब कंपनी भारत से इसी का 5G मॉडल लॉन्च करने जा रही है।

पोको का ये लॉन्च इवेंट 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगा। फ्लिपकार्ट पर एक मिनी वेबसाइट भी ये कंफर्म कर रही है कि पोको M7 प्रो 5G ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होने वाला है। लॉन्च से पहले फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गए हैं। चलिए इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Poco M7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

फ्लिपकार्ट पर लिए हुई माइक्रोसाइट के मुताबिक पोको M7 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। डिवाइस में 6.67-इंच FHD+ gOLED डिस्प्ले मिल रहा है। यह डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट, TUV ट्रिपल सर्टिफिकेशन, SGS आई केयर प्रोटेक्शन और Durability के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर ऑफर कर रहा है।

Poco M7 Pro को डुअल-टोन फिनिश के साथ एक अट्रैक्टिव पर्पल कलर में दिखाया गया है। इसके डिजाइन में एक स्क्वायर शेप का कैमरा आइलैंड है जिसमें दो सेंसर और एक LED फ्लैशलाइट है। रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर शामिल होगा, जो OIS और EIS ऑफर करता है और इसे सेगमेंट का पहला अपर्चर कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

ये भी पढ़ें : iOS 18.2 Update: लाखों iPhone यूजर्स को एप्पल का बड़ा तोहफा! आ गया ChatGPT और इतना कुछ

ये भी पढ़ें : Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च होते ही इन स्मार्टफोन्स की गिरी कीमत, लूट लो सस्ते में

Poco M7 Pro के ऑडियो फीचर भी काफी खास हैं, क्योंकि यह डुअल स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए वॉल्यूम बूस्ट के साथ 300 परसेंट सुपर वॉल्यूम मोड ऑफर करेगा।

पोको M7 प्रो की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह अपने पिछले मॉडल पोको M6 प्रो के जैसा ही होगा, जिसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ऑफिशियल कीमत और स्टोरेज ऑप्शन सहित ज्यादा जानकारी 17 दिसंबर को इसके लॉन्च के दौरान सामने आएगी।

Poco C75 5G: फीचर्स  

Poco ने कंफर्म किया है कि उसका अगला डिवाइस पोको C75 5G हाइपरओएस प्लेटफॉर्म पर चलने वाला सीरीज का पहला फोन होने वाला है। खास बात यह है कि इसकी कीमत 9,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। डिवाइस को खास 4nm आर्किटेक्चर पर तैयार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेन 2 चिपसेट से लैस किया जाएगा।

डिवाइस 8GB तक रैम को सपोर्ट करेगा जिसमें 4GB टर्बो रैम होगी। फोन में 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज भी मिलने वाला है। इसमें सोनी सेंसर भी शामिल होगा, जिसे इस सेगमेंट में पहली बार पेश किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें