10 हजार से कम में 12GB RAM और Sony के कैमरे वाला 5G फोन, बैटरी भी बेहद दमदार!

Poco M7 5G Launch Price: पोको कल भारत में ऐसा फोन ला रहा है जिसमें 12GB RAM के साथ दमदार बैटरी और शानदार कैमरा मिलने वाला है। फोन की कीमत को लेकर भी कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है।

Poco M7 5G Launch Price and Features
विज्ञापन

Poco M7 5G Launch Price and Features: पोको कल भारत में अपना M7 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है। कंपनी ने आने वाले हैंडसेट के कई फीचर्स का खुलासा पहले ही कर दिया है जिसमें डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और बिल्ड डिटेल शामिल हैं। कहा जा रहा है कि यह फोन Poco M6 5G का अपग्रेड होगा, जिसे दिसंबर 2023 में भारत में पेश किया गया था। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2024 में देश में Poco M7 Pro 5G पेश किया था। चलिए इस नए डिवाइस के बारे में जानें…

Poco M7 5G Features 

Poco M7 5G में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC मिलने वाला है। इसे भारत में 3 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम होने वाली है। हैंडसेट के लिए लाइव Flipkart माइक्रोसाइट से पता चलता है कि यह देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह तीन कलर ऑप्शन मिंट ग्रीन, ओशन ब्लू और सैटिन ब्लैक में आएगा।

Advertisment

Poco M7 5G Features 

मिलेगी बड़ी स्क्रीन

फ्लिपकार्ट के पेज से यह भी पता चलता है कि पोको M7 5G में 6.88 इंच की स्क्रीन होगी जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 600nits का पीक ब्राइटनेस मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि इसमें TÜV लो ब्लू लाइट, TÜV फ्लिकर-फ्री और TÜV सर्कैडियन सहित ट्रिपल TÜV रीनलैंड सर्टिफिकेशन होंगे।

विज्ञापन

Sony का कैमरा

पोको M7 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक 50-मेगापिक्सल का Sony IMX852 सेंसर और एक LED फ्लैश यूनिट मिलेगी। हैंडसेट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया है कि यह फ्रंट और रियर दोनों कैमरों पर 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।

Poco M7 5G Features 

विज्ञापन

5,160mAh की बड़ी बैटरी

पोको आने वाले M7 5G हैंडसेट में 5,160mAh की बैटरी पैक ऑफर करेगा। डिवाइस 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और बॉक्स में 33W चार्जर के साथ आएगा। दावा किया गया है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग या 56 घंटे तक वॉयस कॉलिंग दे सकता है।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ