Poco M6 Pro 5G Launch Price in India: क्या आप भी 5जी फोन खरीदने का सोच रहे हैं? लेकिन इसके लिए खास बजट नहीं है? तो अब आपकी जेब पर कम भार डालने के लिए भारत में सबसे सस्ता 5जी फोन लॉन्च हो गया है। पोको इंडिया ने एक नया 5जी फोन लॉन्च किया है जो कीमत के मामले में लेटेस्ट रेडमी 12 5जी फोन को भी टक्कर दे रहा है। रेडमी 12 5जी (Redmi 12 5G) लॉन्च के बाद से ही सुर्खिया बटौरता भी नजर आ रहा है, लेकिन अब इसकी लाइमलाइट को चुराने के लिए पोको एम6 प्रो 5जी आ गया है। आइए पोको एम65जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सबसे सस्ता 5G Smartphone लॉन्च
भारतीय बाजार में पोको इंडिया ने अपना नया 5G स्मार्टफोन ए6 प्रो लॉन्च किया है। इसे भारत का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन कहा जा रहा है। पोको एम6 प्रो 5जी में में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर है जोकि हाल ही में लॉन्च हुआ रेडमी 12 5जी के साथ भी आता है। दोनों ही फोन के लगभग फीचर्स एक जैसे हैं फर्क डिजाइन और कीमत का देखा गया है।
ये भी पढ़िए- Amazon Sale: सिर्फ 6,399 में खरीदा जा सकता है iPhone 14, जल्दी ऐसे उठाएं ऑफर्स का लाभ
Poco M6 Pro 5G Price
पोको एम6 प्रो 5जी की कीमत रेडमी 12 5जी की तुलना में कम है। इसका 4GB रैम + 64GB स्टोरेज 10,999 रुपये की कीमत के साथ है। जबकि, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। रेडमी 12 5G का बेस वेरिएंट 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है।
Poco M6 Pro 5G Sale Date & Availability
पोको एम6 प्रो 5जी को पोको इंडिया की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध किया गया है। इसकी बिक्री 9 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। खरीदने के दौरान आप ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करके 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
Poco M6 Pro 5G Specifications
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पोको एम6 प्रो 5जी में 6.79 इंच की LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इस फोन में रेडमी 12 5जी जैसी ग्लास बॉडी और प्रोसेसर मिलता है। स्नैपड्रैगन जेन 2 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक की स्टोरेज है। इसके दो कलर ऑप्शन्स फॉरेस्ट ग्रीन और पावर ब्लैक कलर हैं।
बात करें अन्य खासियत की तो इसमें पानी से बचाव के लिए IP53 की रेटिंग मिलती है। ये फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें पहला कैमरा 50 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगपिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
30 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines