News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Poco F7 5G Launch Sale Price and Offers: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको ने अपने मोस्ट अवेटेड हैंडसेट को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत समेत चुनिंद वैश्विक बाजारों में पोको एफ7 5जी लॉन्च हो चुका है। Xiaomi के HyperOS 2.0 पर चलने वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट है। डिवाइस के साथ कूलिंग सपोर्ट, धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग दी गई है। भारत में 7,550mAh की बैटरी के साथ पोको एफ7 5जी उपलब्ध किया जाएगा। जबकि, ग्लोबल वर्जन में 6,500mAh की बैटरी के साथ फोन हैं।
पोको एफ7 5जी की बिक्री 1 जुलाई, मंगलवार से शुरू है। दोपहर 12 बजे से फोन को खरीदने के लिए लाइव कर दिया जाएगा। ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम से पोको एफ7 5जी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट और पोको की वेबसाइट से एफ7 फोन को खरीद सकेंगे। इस दौरान डिस्काउंट के जरिए फोन को लॉन्च प्राइस से कम में खरीदने का मौका मिलेगा।
Power with Purpose. Style with Substance.
This isn’t just performance — it’s primal strength fused with legendary precision.First Sale on 1st July, 12 Noon on #Flipkart
Know More: https://t.co/qUQzvicpe7
.
.
.#AllPowerNoBS #POCOF75G pic.twitter.com/a6rEFpOJMK— POCO India (@IndiaPOCO) June 24, 2025
पोको एफ7 5जी में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले है जो 1.5K, 1,280×2,772 पिक्सेल और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन है। इसके अलावा 3,200 निट्स ब्राइटनेस स्क्रीन है जो HDR10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i सुरक्षा के साथ है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है जिसके साथ 12GB का LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। ये फोन एंड्रॉइड 15-आधारित हाइपरओएस 2.0 पर चलेगा। इसके साथ AI फीचर्स का सपोर्ट भी दिया जाएगा। Google Gemini से लेकर Circle to Search जैसे फीचर्स का मजा उठा सकेंगे। फोन के साथ 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है।
पोको एफ7 5जी के कैमरे और बैटरी की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड शूटर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी सेंसर मिलता है। जबकि, आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 7,550mAh की बड़ी बैटरी है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
ये भी पढ़ें- Vivo T4 Lite 5G भारत में लॉन्च, 2 जुलाई सेल होगी शुरू; जानें कीमत और खासियत
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।