POCO F7 5G Launch Event Livestreaming Today: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोका का नया 5जी फोन लॉन्च होने वाला है। 24 जून, मंगलवार को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर पोको एफ7 5जी लॉन्च होने वाला है। वैश्विक बाजार में इस फोन को लॉन्च कर दिया जाएगा। पोको एफ7 5जी की लॉन्चिंग को घर बैठे देख सकेंगे। शाओमी की सब-ब्रांड कंपनी पोको ने आगामी फोन की कई जानकारी को फ्लिपकार्ट समेत अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया है। आइए पोको एफ7 5जी का लाइवस्ट्रीम, कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
POCO F7 5G का कहां देखें लाइवस्ट्रीम?
पोको एफ7 5जी का लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम देखना चाहते हैं, तो इसे 24 जून मंगलवार को शाम 5:30 मिनट पर देख सकते हैं। इसे पोको के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए पोको इंडिया नामक यूट्यूब चैनल पर जाना होगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर भी पोको एफ7 5जी का पेज लाइव हो जाएगा जिससे फोन के बारे में जाना जा सकेगा।
POCO F7 5G Launch Price in India
24 जून को पोको एफ7 5जी लॉन्च होगा जिसकी संभावित कीमत रेडमी टर्बो 4 प्रो के समान हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि पोको एफ6 5जी की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये तक हो सकती है। जबकि, 35 हजार रुपये तक पोको एफ7 5जी की कीमत हो सकती है। इसके तीन कलर ऑप्शन्स- फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर एडिशन और फैंटम ब्लैक होंगे। पोको इंडिया और फ्लिपकार्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए पोको एफ7 5जी को खरीद सकते हैं।
POCO F7 Specifications
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पोको एफ7 5जी में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन मिलेगी। इस फोन में Snapdragon 8s Gen 4 SoC चिपसेट होगी। इसमें 12GB LPDDR5X रैम का सपोर्ट मिलेगा जो 24GB तक वर्चुअली रैम के साथ होगा। ये फोन बॉक्स के बाहर Xiaomi HyperOS पर काम करेगा। एंड्रॉयड 15 के अलावा 3 साल का एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा। जबकि, 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP69 रेटिंग मिलेगी।
POCO F7 Battery and Camera
पोको एफ7 5जी में बड़ी बैटरी मिलेगी जो 7,550mAh की बैटरी के साथ होगी। इसकी बैटरी को 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन में OIS के साथ 50MP Sony IMX882 कैमरा है। फोन के आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
ये भी पढ़ें- iPhone 17 Series: 3 रंग में आएंगे एप्पल के नए आईफोन, लॉन्च से पहले जानें डिजाइन और फीचर्स
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
14 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
15 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
17 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
19 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines