POCO F7 5G Launch Date Price in India: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता पोको अपना नया 5जी फोन भारत में पेश करने के लिए तैयार है। तगड़ी बैटरी और शानदार कैमरे के साथ भारतीय बाजार में पोको एफ7 5जी की 24 जून, मंगलवार को एंट्री होने वाली है। मिड रेंज के स्मार्टफोन में बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे और तगड़े स्पेसिफिकेशन के साथ फोन रहेगा। कई सारी खूबियों वाला पोको एफ7 5जी कितना खास रहेगा? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
POCO F7 Launch Date and Availability
पोको एफ7 5जी की लॉन्च डेट 24 जून 2025 है। इस फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकता है। ओप्पो की वेबसाइट पर भी फोन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा रिटेल स्टोर पर भी पोको एफ7 खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा। इस फोन की कीमत 35000 रुपये से 40000 रुपये तक के बीच हो सकती है।
POCO F7 5G Specs
पोको एफ7 5जी के बारे में कुछ जानकारी ऑफिशियली सामने आ चुकी हैं। फोन की बैटरी से लेकर अन्य डिटेल्स के बारे में पता चल चुका है। इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होगा जिसकी पुष्टि हो चुकी है। फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। ये भी कन्फर्म है कि फोन में 7,550mAh की बैटरी होगी जो 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग के साथ होगा। इस फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।
POCO F7 5G Camera & Battery
कैमरे की बात करें तो इस पोको एफ7 में ऑप्टिकल छवि स्थिरीकरण (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन के चिपसेट के साथ 12GB LPDDR5X रैम और UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा। पोको एफ7 5जी के ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो वो 6,500mAh बैटरी के साथ होगा। इस फोन में Sony IMX882 सेंसर के साथ मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर होगा। आगे की तरफ 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy M36 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म; पहले ही जान लें बैटरी से लेकर अन्य फीचर्स
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines