POCO F5 5G Smartphone Sale Begins: भारत में आज यानी 16 मई 2023 से पोको एफ5 5जी की बिक्री शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन को बेचने के लिए लाइव कर दिया गया है। इसकी कीमत पर ऑफर्स के जरिए भारी छूट भी दी जा रही है। आइए जानते हैं कि पोको एफ5 5जी कितने रुपये में ऑफर्स के बाद खरीदा जा सकता है।
POCO F5 5G की कीमत
पोको एफ5 5जी के दो वेरिएंट- 8GB + 256GB और 12GB + 256GB है। फ्लिपकार्ट पर इसके 8GB की कीमत 29,999 रुपये है। जबकि, 12GB की कीमत 33,999 रुपये है। फोन के तीन कलर ऑप्शन्स- कार्बन ब्लैक, स्नोस्टॉर्म व्हाइट और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर है।
POCO F5 5G की कीमत पर ऐसे पाएं छूट
पोको एफ5 5जी स्मार्टफोन की कीमत पर छूट पाने के लिए आपको ऑफर्स को अप्लाई करना होगा। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां पर फोन बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध है। चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करके आप 10 प्रतिशत कैशबैक का लाभ पा सकते हैं।
वहीं, 8GB वेरिएंट पर 28 हजार और 12GB वेरिएंट 33 हजार का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में आप पुराना फोन चेंज करके भी छूट का लाभ उठा सकेंगे।
POCO F5 के स्पेसिफिकेशन्स
- पोको एफ5 5जी में 1,080×2,400 पिक्सल के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 120Hz तक एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट स्क्रीन है।
- ये MIUI 14 पर आधारित एंड्रॉइड 13 पर चलता है। इसमें क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 SoC है, जिसे 8GB LPDDR5X रैम और ऑनबोर्ड मेमोरी को 7GB के साथ जोड़ा गया है। ये फोन 67W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट की 5000mAh बैटरी है।
- पोको एफ5 5जी में OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा है। इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
24 mins agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 hr agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
4 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
5 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines