POCO F5 5G Sale Date in India: हाल ही में पोको ने अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। पोको एफ5 5जी सीरीज को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इस सीरीज में पोको एफ5 5जी और पोको एफ5 प्रो 5जी शामिल है। भारत में पोको एफ5 5जी की बिक्री 16 मई से शुरू है। आइए इस फोन की कीमत, ऑफर्स और खासियत के बारे में जानते हैं।
POCO F5 5G Price in India
पोको एफ5 5जी के दो वेरिएंट्स भारत में लॉन्च किए गए हैं। इसके 8GB + 256GB की कीमत 29,999 रुपये और 12GB + 256GB की कीमत 33,999 रुपये है। फोन को तीन कलर ऑप्शन्स- कार्बन ब्लैक, इलेक्ट्रिक ब्लू और स्नोस्टॉर्म व्हाइट में पेश किया गया है।
POCO F5 5G Sale Date Availability & Offers
पोको एफ5 5जी की भारत में 16 मई को दोपहर 12 बजे से बिक्री शुरू है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन बेचा जाएगा। लॉन्च के दौरान फोन को स्पेशल ऑफर के साथ पेश किया गया है। ऐसे में इसके 8जीबी की कीमत 26,999 रुपये और 12GB की कीमत 30,999 रुपये है।
POCO F5 Specifications
पोको एफ5 5जी MIUI 14 पर आधारित एंड्रॉइड 13 पर चलता है। इसमें 6.67-इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जो 1,080×2,400 पिक्सल, 120Hz तक एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ है। ये फोन क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 SoC पर संचालित है। इसमें 8GB LPDDR5X रैम और ऑनबोर्ड मेमोरी को 7GB अप्रयुक्त स्टोरेज है।
कैमरे और बैटरी की बात करें तो फोन में OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा 64MP, अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर 8MP और मैक्रो कैमरा 2MP के साथ है। फोन के फ्रंट 16MP का सेल्फी कैमरा है।
फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 67W टर्बोचार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। 45 मिनट की चार्जिंग पर फोन फुल चार्ज हो सकता है। इसमें वाई-फाई 6ई, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीईब्लूटूथ 5.3 और 5जी जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 mins ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines