POCO F5 की 16 मई से बिक्री शुरू, ऐसे होगा 7000 रुपये की छूट का फायदा!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

POCO F5 Sale Date in India: पोको ने अपने एफ सीरीज में विस्तार करते हुए पोको एफ5 सीरीज को हाल ही में पेश किया है। भारतीय बाजार में पोको एफ5 5जी और पोको एफ5 प्रो 5जी को लॉन्च किया गया है और इसके वेनिला मॉडल की बिक्री 16 मई से शुरू है। आइए जनाते हैं कि पोको एफ5 5जी को कितने रुपये में खरीदा जा सकता है।
पोको एफ5 5जी 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट में पेश हुआ है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। जबकि, इसका टॉप मॉडल 33,999 रुपये में पेश किया गया है। फोन के कार्बन ब्लैक, स्नोस्टॉर्म व्हाइट और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर ऑप्शन हैं।
भारत में पोको एफ5 5जी की बिक्री 16 मई 2023 से शुरू है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। पहली बिक्री के दौरान फोन को स्पेशल ऑफर के जरिए खरीदा जा सकेगा। साथ ही फोन पर छूट पाई जा सकेगी।
पोको एफ5 5जी पर स्पेशल ऑफर दिया जाएगा। इसके तहत 8GB + 256GB वेरिएंट को 26,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट को 30,999 रुपये में खरीदने का मौका है। इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट पर फोन बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध होगा जिससे इसकी कीमत और कम हो सकेगी।
फ्लिपकार्ट से पोको एफ5 5जी खरीदने पर 7 हजार रुपये तक की छूट पाई जा सकेगी। ICICI Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर 3000 रुपये का कैशबैक मिल सकेगा। वहीं, अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए फोन है तो आप छूट का फायदा उठा सकते हैं।
फोन पर 3000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। जबकि, पोको कंपनी का फोन एक्सचेंज करने पर 1000 रुपये का एक्सट्रा फायदा मिलेगा। कुल मिलाकर आप 4000 रुपये का एक्सचेंज बोनस बेनिफिट और ICICI बैंक कार्ड ऑफर से 3000 हजार की छूट के बाद 7000 रुपये की छूट का फायदा उठा सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: