हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

12000 से कम लॉन्च हुआ POCO C85 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और बड़े डिस्प्ले, इस दिन शुरू होगी बिक्री

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85 5G लॉन्च किया है, जो बड़ी 6.9-इंच की 120Hz डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी के साथ आता है. जानते हैं 12 हजार से कम कीमत के इस फोन की बिक्री कब शुरू होगी.

विज्ञापन
POCO C85 5G भारत में लॉन्च.

POCO C85: POCO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन POCO C85 5G पेश कर दिया है, जिसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो कम बजट में बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और नया सॉफ्टवेयर चाहते हैं. कंपनी का दावा है कि यह फोन 12,000 रुपये से कम के सेगमेंट में मुकाबला और भी कड़ा कर देगा. इस रेंज में पहले से मौजूद Infinix Hot 50, iQOO Z10 Lite, Oppo K13x और Lava Blaze 3 जैसे फोन्स को अब POCO से सीधी टक्कर मिलने वाली है.

कीमत और वेरिएंट

POCO C85 5G तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 11,999, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 13,999 का है. 

विज्ञापन

लॉन्च ऑफर में सीधे 1,000 रुपये की बचत

पहली बिक्री के साथ POCO ने शानदार ऑफर भी दिया है. इसे खरीदते समय HDFC, ICICI या SBI कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा 1,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके अलावा एक्सचेंज बोनस का ऑफर भी है. 

विज्ञापन

कब और कहां मिलेगा फोन

POCO C85 5G की बिक्री भारत में 16 दिसंबर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी. यह स्मार्टफोन फिलहाल सिर्फ Flipkart पर ही उपलब्ध कराया जाएगा.

विज्ञापन

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.9 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है. फोन का डिजाइन भी खास है 7.99mm की पतली बॉडी, क्वाड-कर्व्ड बैक. ये फोन तीन कलर ऑप्शन Mystic Purple, Spring Green और Power Black में मिलता है

विज्ञापन

परफॉर्मेंस

इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक इस चिपसेट का AnTuTu स्कोर 4.5 लाख से ज्यादा है, जो रोज के कामों और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जा रहा है. फोन में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है. अगर स्टोरेज कम लगे तो माइक्रोSD कार्ड के जरिए इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

विज्ञापन

बैटरी और चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh की बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक दो दिन से ज्यादा चल सकती है. इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन करीब 28 मिनट में 50 परसेंट तक चार्ज हो जाता है. खास बात यह भी है कि फोन 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है, यानी आप इसे पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए POCO C85 5G में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है. 

विज्ञापन

सॉफ्टवेयर और अपडेट

यह फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.2 के साथ आता है. कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि फोन को दो साल तक Android अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Vivo X300 Vs X300 Pro में क्या है असली फर्क, खरीदने से पहले जान लें कौन है बेहतर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola