POCO C71 Smartphone Sale Price: आखिरकार आज वो दिन आ गया जब पोको के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन की पहली बिक्री शुरू होने वाली है। सेल के दौरान पोको सी71 फोन को लॉन्च प्राइज से सस्ते में खरीदा जा सकेगा। 10 हजार रुपये के बजट में लॉन्च होने वाला पोको सी71 असल कीमत से सस्ते में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। पोको सी71 के 64GB और 128GB वेरिएंट की कीमत क्या है? दोनों फोन पर कितनी छूट मिल सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Poco C71 5G Sale
भारत में पोको सी71 के 64GB और 128GB वेरिएंट को खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। 8 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से पोको का सी71 फोन पहली बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट के माध्यम से पोको सी71 फोन बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
Poco C71 5G Price & Discount Offers
फ्लिपकार्ट के माध्यम से पोको सी71 का 64GB वेरिएंट 27% छूट के साथ मिलेगा। इसकी कीमत 8,999 रुपये है लेकिन छूट के तहत 6,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। जबकि, 128GB वेरिएंट की कीमत पर 25% की छूट मिल रही है। इस फोन को 9,999 रुपये की जगह 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
Poco C71 Specifications
कुछ खास फीचर्स की अगर बात करें तो पोको सी71 में 6.88 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले मिलेगा जिसमें 120Hz के रिफ्रेश रेट की स्क्रीन होगी। वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला ये फोन गेमर्स को बेहतर अनुभव दे सकेगा। इसकी स्क्रीन 600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ होगी। Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ आने वाला ये फोन Android 15 पर काम करेगा। फोन में 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा मिलेगी।
10 हजार के बजट वाला ये फोन 5,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कैमरे की बात करें तो फोन में 32MP का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अन्य फीचर्स की बात करें तो धूल और पानी के कुछ छींटों से बचाव के लिए IP52 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग का सपोर्ट मिलता है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी हैं।
ये भी पढ़ें- Apple यूजर्स को सरकार की चेतावनी! जल्दी से अपडेट कर लें डिवाइस, वरना…
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
16 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
18 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
20 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines