Poco C61 Launch Price Features: Poco C61 आज यानी 26 मार्च को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। हाल ही में पोको इंडिया ने अपने सोशल मीडिया चैनल के जरिए इसकी पुष्टि की थी। बता दें कि ये कंपनी Xiaomi का ही सब ब्रांड है। पोको का नया हैंडसेट फ्लिपकार्ट के जरिए से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। पोको C61 को हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ टीज किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें 6GB ऑनबोर्ड RAM होगी। पोको C61 पिछले साल के पोको C51 का ही अपग्रेड वर्जन होगा। लीक्स के मुताबिक पोको C61 में मीडियाटेक हेलियो G36 प्रोसेसर मिल सकता है।
फीचर्स आए सामने
पोको इंडिया ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए घोषणा की कि पोको सी 61 का लॉन्च 26 मार्च को दोपहर 12 बजे (दोपहर) IST पर होगा। टीजर के मुताबिक, फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फ्लिपकार्ट ने फोन के डिजाइन और कुछ फीचर्स को भी रिवील किया है। साथ ही इस फोन का एक अलग माइक्रोसाइट भी लाइव हो गया है।
जबरदस्त होगा डिस्प्ले
फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पोको C61 में 90Hz HD+ डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 6GB RAM होगी और यूजर्स बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए एक्स्ट्रा 6GB वर्चुअल RAM भी यूज कर सकते हैं। साथ ही डिवाइस 5,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होने वाला है।
ये भी पढ़ें : बड़ी स्क्रीन वाले IPhone का गिरा Price, डिस्काउंट देखकर आप भी कहेंगे- वाह!
कितनी होगी Poco C61 कीमत?
जानकारी के अनुसार, पोको का ये नया C61 मॉडल Redmi A3 का रीब्रांडेड वर्जन होने वाला है। इसे 4GB + 64GB और 6GB + 128GB RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत 7,499 जबकि 6GB वाले मॉडल की कीमत 8499 रुपये होगी।
Poco C61 स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
पोको C61 में 6.71-इंच HD+ LCD स्क्रीन, 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि यह MediaTek Helio G36 SoC पर 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें बायोमेट्रिक के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है।
Poco C61 के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो पोको C61 में 8-MP का प्राइमरी रियर सेंसर और 0.08-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। फोन के फ्रंट में 5-मेगापिक्सल सेंसर होने की बात कही गई है। यह डिवाइस 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
संबंधित खबरें
'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेजो दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
38 mins agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 hr agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
2 days agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
2 days agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
2 days agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines