POCO C51 launch: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड पोको अपनी C सीरीज में POCO C50 और POCO C55 फोन को लॉन्च कर चुका है। अब कंपनी इस सीरीज में POCO C51 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। जाने-माने टिपस्टर Kacper Skrzypek ने इस बात की जानकारी दी है। टिपस्टर ने बताया है कि कंपनी पोको सी51 को Redmi A2+ का रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश केरेगा।
लॉन्चिंग डेट (POCO C51 launch Date)
Redmi A2 और A2+ को मॉडल नंबर 23026RN54G और 23028RNCAG के साथ इस साल की शुरुआत में ब्लूटूथ SIG, TUV रीनलैंड, थाईलैंड के NBTC और भारत के BIS सहित कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखे गए थे। ऐसे में पता चलता है कि कंपनी फोन को मार्केट में जल्द पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक POCO C51 के लॉन्चिंग डेट के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दी है।
Redmi A2 और A2+: संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
शाओमी द्वारा इन दोनों अपकमिंग फोन को समान स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन के साथ किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कहा जा रहा कि कंपनी A2 मॉडल में फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा नहीं दे सकती है। जबकि, इसके A2+ में दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः iQoo Z7 5G के लॉन्च होते ही iQOO Z6 की घटी कीमत! यहां देखें नया प्राइज
रेडमी A2+ में HD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.52-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। हैंडसेट Helio G36 चिपसेट से लैस होगा, जिसके साथ 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। A2+ एंड्रॉयड 13 (Go एडिशन) के साथ प्री-लोडेड होगा।
धांसू कैमरा के साथ मिलेगी 5,000mAh की बैटरी
स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सिस्टम दिए जानें की संभावना है। कंपनी इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines