हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मार्केट में आ गया लॉकेट वाला AC, बस पहन लो...तुरंत गर्मी से मिलेगा छुटकारा

Pocket Air Conditioner: क्या आप जानते हैं मार्केट में अब लॉकेट वाला AC भी आ गया है जो तुरंत आपको गर्मी से छुटकारा दिलाएगा। यही नहीं इसकी कीमत भी काफी कम है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

विज्ञापन

Pocket Air Conditioner: देशभर में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। कुछ जगह तो तापमान 47 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली में तो गर्मी ने सभी को रुला रखा है। ऐसे में कुछ लोग पहाड़ों की तरफ जा रहे हैं लेकिन वहां भी मौसम काफी गर्म है। घर में भी पूरा दिन AC चल रहे हैं जो अभी तो रूम को ठंडा कर रहा है लेकिन महीने के अंत में जेब गर्म होना लगभग तय है लेकिन क्या हो अगर एक छोटा सा डिवाइस आपको इस गर्मी से छुटकारा दिला दे। जी हां, मार्केट में अब एक लॉकेट वाला AC भी आ गया है। जिसे पहनते ही आपको तुरंत गर्मी से छुटकारा मिलेगा। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

Sony Reon Pocket 5

दरअसल हम जिस प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं वो एक वियरेबल AC है जिसे आप पहनकर कहीं भी घूम सकते हैं। वैसे तो मार्केट में आपको इस तरह के कई वियरेबल AC मिल जाएंगे लेकिन ऐसा एक प्रोडक्ट पॉपुलर ब्रांड Sony भी पेश कर रहा है जिसका नाम Reon Pocket 5 AC है, जिसे आप किसी लॉकेट की तरह पहन कर गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं। इस प्रोडक्ट को सबसे पहले कंपनी ने 2019 में पेश किया था।

ये भी पढ़ें : AI फीचर्स के साथ आ रहे हैं Motorola के फोल्डेबल फोन, Samsung और OnePlus से होंगे सस्ते

विज्ञापन

कूलिंग और हीटिंग की मिलती है सुविधा

वहीं, सोनी Reon पॉकेट 5 इस प्रोडक्ट का लेटेस्ट वेरिएंट है। सोनी का कहना है कि ये एक क्लाइमेट कंट्रोल डिवाइस है, जिसमें कंपनी ने कई सेंसर का यूज किया है जिनकी मदद से आपको बेस्ट कूलिंग कंफर्ट मिलने वाला है। इतना ही नहीं इस डिवाइस में कूलिंग और हीटिंग दोनों तरह का फीचर्स दिया गया है जो इसे सर्दियों के लिए भी बेस्ट बना देता है।

स्मार्टफोन से भी होगा कंट्रोल

यही नहीं इस डिवाइस के साथ एक पॉकेट टैग भी दिया जा रहा है जो रिमोट सेंसर के रूप में काम करता है। डिवाइस को आप अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इसे कुछ ही मार्केट में पेश किया है। जापान में इस डिवाइस की कीमत लगभग 9 हजार रुपये है। हालांकि इसे भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। आप इस डिवाइस को किसी इंटरनेशनल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola