BSNL 4G Launch: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क लॉन्च किया. यह नेटवर्क अब देशभर के 98,000 साइट्स पर उपलब्ध है। इसके लॉन्च के साथ ही भारत के सभी बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर्स अब 4G से लैस हो गए हैं. BSNL का यह नेटवर्क 100% भारतीय तकनीक पर आधारित है. भारत अब उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो अपनी टेलिकॉम टेक्नोलॉजी खुद बनाते हैं. डेनमार्क, स्वीडन, साउथ कोरिया और चीन के बाद भारत पांचवां देश है.
गांव और शहर सभी जगह तेज इंटरनेट
BSNL के इस नेटवर्क को देश के हर कोने में लगाया जाएगा. चाहे जंगल हो या दूरदराज का गांव, सभी जगह तेज और भरोसेमंद 4G इंटरनेट मिलेगा. यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन के तहत की गई है।
आत्मनिर्भरता की तरफ बड़ा कदम- PM मोदी
5G में आसानी से अपग्रेड हो सकेगा
BSNL का 4G नेटवर्क क्लाउड-बेस्ड और फ्यूचर-रेडी है. इसका मतलब है कि इसे सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए आसानी से 5G नेटवर्क में बदल दिया जा सकता है, बिना बड़े हार्डवेयर बदलाव के. टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसकी 5G अपग्रेडेबिलिटी की पुष्टि की.
पुराने ग्राहक वापस लौट सकते हैं
रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL का 4G नेटवर्क डिजाइन ऐसा है कि इसे 5G में अपग्रेड करना आसान है। कंपनी इस साल के अंत तक दिल्ली और मुंबई में 5G सेवाओं को शुरू करने की योजना बना रही है। जिन यूजर्स ने पहले कनेक्टिविटी की समस्याओं के कारण BSNL छोड़ा था, वे अब सरकारी नेटवर्क पर वापस लौट सकते हैं, और BSNL के सस्ते रिचार्ज प्लान्स भी उन्हें आकर्षित करेंगे।
ये भी पढ़ें- दुनिया के टॉप टेक हब में किस नंबर पर है भारत, कहां ज्यादा इनोवेशन?
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines