Free Pixel Watch 2: गूगल ने हाल ही में Pixel 8 सीरीज और Pixel Watch 2 को लॉन्च किया था। इस बार कंपनी ने स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़े अपग्रेड किए हैं। खासकर AI-पावर कैमरा फीचर्स सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। भारत और अमेरिका दोनों देशों में फोन की कीमतों में काफी अंतर है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की कंपनी अमेरिका में Pixel 8 Pro के साथ फ्री में Pixel Watch 2 या Pixel बड्स प्रो दे रही है। कुछ का कहना है कि Google शायद Pixel 8 Pro की बिक्री को बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहा है। जबकि भारत में इन फोन्स की कीमत ज्यादा होने के बावजूद कंपनी ने इस डील को पेश नहीं किया है।
कैसे मिलेगी Pixel Watch 2 फ्री में
Google का कहना है कि वह स्टॉक खत्म होने तक आपके नए Pixel 8 Pro के साथ एक फ्री Pixel Watch 2 या Pixel बड्स प्रो की पेशकश करेगा। यह ऑफर Pixel 8 Pro के बेस मॉडल पर भी मिल रहा है, जिसकी कीमत $999 है। इसका मतलब है कि $999 में, आपको Pixel 8 Pro और Pixel Watch 2 मिलेगा, जिसकी कीमत $349 है। लॉन्च के समय फोन खरीदने वाले लोगों के लिए यह एक जबरदस्त डील हो सकती है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp Pay से पैसे भेजना मैसेज भेजने जितना आसान, Paytm से कितना बेहतर?
भारत में कितनी है कीमत
हालांकि, भारत में Pixel 8 Pro की कीमत अब 22,000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,06,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि आप कार्ड ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ इसे 93,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर Google भारत भी में वही डील पेश करता जो वह अमेरिका में दे रहा है तब कीमतों में बढ़ोतरी जायज थी।
लेकिन इस वक्त अगर आप Pixel 8 सीरीज का स्मार्टफोन खरीद रहे हैं तो Google आपको खुशी-खुशी Pixel Watch 2 19,999 रुपये में या Pixel बड्स Pro 8,999 रुपये में बेच देगा। जिसकी एक्चुअल प्राइस 39,900 रुपये है, और पिक्सेल बड्स प्रो की कीमत 19,990 रुपये है।
प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध
बता दें कि Pixel 8 डिवाइस फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए पहले से ही उपलब्ध हैं। Google Pixel 8 की भारत में कीमत 75,999 रुपये है और ग्राहक इस नए Pixel डिवाइस को खरीदने पर 8,000 रुपये की बैंक छूट और 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। दूसरी ओर, Google Pixel 8 प्रो 1,06,999 रुपये की कीमत पर आता है। खरीदारों को एमआरपी पर 9,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 4,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
संबंधित खबरें
फोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
20 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
21 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines