Physicswallah Job Cuts: इन दिनों कई बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। इसी कड़ी में एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला (PW) ने भी 100 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का एलान किया है। बताया जा रहा है कि ये पहली बार है जब कंपनी किसी को नौकरी से निकाल रही है। यह छंटनी कंपनी में कॉस्ट रिस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस का हिस्सा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिजिक्स वाला ने पुष्टि की है कि 70-120 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।
इस वीडियो से जानें Physicswallah की कंपनी के बारे में
छंटनी पर कंपनी ने क्या कहा?
निकाले गए ये कर्मचारी विभिन्न डिवीजनों से थे जिनमें मैटेरियल्स, ऑपरेशन्स और अन्य डिपार्टमेंट के लोग शामिल थे। कंपनी का कहना है कि वह मध्यावधि और अंतिम अवधि के दौरान कर्मचारियों के परफॉर्मेंस को चेक करती है और जिसके बाद छटनी की जाती है। इसी के तहत इस बार कंपनी में कुल 70 से 120 ऐसे कर्मचारी पाए जिनका परफॉर्मेंस काफी खराब रहा है। जिसके बाद इस छंटनी का एलान किया गया है। हालांकि कंपनी ने ये भी कहा कि वह अगले छह महीनों में अंदर 1,000 कर्मचारियों को हायर भी करेगी।
1 बिलियन डॉलर की बनी कंपनी
फिजिक्स वाला की स्थापना 2016 में YouTube STEM शिक्षक अलख पांडे द्वारा की गई थी। बाद में वह तकनीकी कार्यकारी प्रतीक माहेश्वरी से जुड़ गए। फिजिक्स वाला जेईई, एनईईटी और अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश और राज्य बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन करिकुलम और स्टडी मटेरियल प्रदान कराते हैं। कंपनी का मुख्यालय नोएडा में है। आज यह कंपनी वेस्टब्रिज कैपिटल और जीएसवी वेंचर्स से $100 मिलियन के राउंड के साथ 2022 में यूनिकॉर्न बन गई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वित्त वर्ष 2012 में कंपनी का राजस्व 9.5 परसेंट बढ़कर 233 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो फाइनेंसियल ईयर 2011 में 24.6 करोड़ रुपये था।
इस शख्स ने जब PhysicsWallah के जॉब ऑफर को किया रिजेक्ट!
छंटनी का दौर जारी
तकनीकी क्षेत्र में नौकरियों में कटौती पर नजर रखने वाली वेबसाइट के आंकड़ों की मानें तो पूरे विश्व में अब तक 2 हजार से अधिक कंपनियों ने 4 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला है। वहीं पिछले वर्ष 2022 की बात करें तो 1 हजार 61 कंपनियों ने 1 लाख 64 हजार 769 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। जबकि 1 हजार 59 कंपनियों ने अब तक 2 लाख 40 हजार 193 कर्मचारियेां को नौकरी से निकाल दिया है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
9 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
16 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines