PhonePe UPI activation with Aadhaar: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई तरह के ऐप्स हैं जो अलग-अलग खासियत के कारण जानते हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम गूगल पे, फोनपे और पेटीएम का आता है। बात करें अगर PhonePe तो इसमें एक कमाल का फीचर जारी हुआ है जिससे यूजर्स की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
PhonePe पर आए अपडेट के अनुसार यूजर्स बिना डेबिट कार्ड के UPI सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं तो आप बेफिक्र होकर UPI पेमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि फोनपे पर ऐसा कौन सा कमाल का फीचर आया है?
अभी पढ़ें – CLOSING BELL: सेंसेक्स 1200 अंक के करीब बंद हुआ, निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची
PhonePe पर आया ये कमाल का फीचर
फोनपे पर अब आधार कार्ड को एक्टिवेट कर बिना डेबिट कार्ड (PhonePe UPI Payment with Aadhaar) के UPI पेमेंट की जा सकती है। बता दें कि UPI बेस्ड पेमेंट ऐप का इस्तेमाल बिना डेबिट कार्ड के नहीं हो पाता है लेकिन अब फोन पे के इस फीचर्स से ये मुमकिन हो गया है।
आधार कार्ड से करें UPI एक्टिवेट
इंस्टैंट पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe का एक नया फीचर जारी किया गया है। इसके तहत अब आधार कार्ड OTP ऑथेंटिकेशन के जरिए यूपीआई को एक्टिवेट किया जा सकता है। इस नए फीचर के आने के साथ ही फोनपे पहला UPI ऐप बन गया है।
कैसे होगी आधार कार्ड से पेमेंट?
PhonePe ऐप के ओनबोर्डिंग प्रोसेस को अपनाकर आधार कार्ड से पेमेंट की जा सकती है। इसके लिए आधार कार्ड का ऑप्शन चुनकर आधार कार्ड के आखिरी 6 अंक को दर्ज करना होगा। इसका मतलब अब यूजर्स को पेमेंट करने के लिए किसी डेबिट कार्ड की डिटेल्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
PhonePe ऐप को ओपन करें। यहां पर आधार कार्ड का ऑप्शन चुनें। इसके बाद आधार के आखिरी 6 अंकों को दर्ज करें। अब आधार लिंक नंबर पर एक UIDAI से ओटीपी आएगा। ओटीपी को एंटर कर आगे प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद बैंक से भी एक ओटीपी आएगा, उसे दर्स कर वेरिफिकेशन पूरा करें। इस तरह से अब आप बिना डेबिट कार्ड के भी सिर्फ आधार कार्ड से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines